लाइव न्यूज़ :

Eid 2020: कब है ईद? इस वजह से मनाई गई थी पहली ईद-पढ़ें यहां

By मेघना वर्मा | Updated: May 9, 2020 06:45 IST

इन दिनों भी रमजान का पाक महीना चल रहा है। 23 अप्रैल को शुरू होने वाले रमजान का अंत ईद के चांद से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम लोग रमजान के पूरे महीने के बेहद पाक मानते हैं।इस साल रमजान 23 अप्रैल से शुरू हुआ था।

मुस्लिम समुदाय का सबसे पसंदीदा और महत्वपूर्ण त्योहार ईद इस महीने मनाया जाना है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नवां महीना सबसे पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने में लोग दिन भर रोजे रखते हैं और शाम को नमाज के बाद इसे खोलते हैं। इस पूरे महीने के बाद जो चांद नजर आता है उसे ही ईद का चांद कहते हैं। 

इन दिनों भी रमजान का पाक महीना चल रहा है। 23 अप्रैल को शुरू होने वाले रमजान का अंत ईद के चांद से होगा। ईद के इस पाक दिन पर लोग सालों पुरानी दुश्मनी भुलाकर भी एक-दूसरे को गले लगाते हैं और मिलकर खुशियां बांटते हैं। आइए आपको बताते हैं कब है ईद-

कब है ईद

इस साल रमजान 23 अप्रैल से शुरू हुआ था तो इस हिसाब से 23 मई को ईद पड़ेगी। अगर 25 मई को ईद का चांद दिखता है तब 26 मई को देश भर में ईद मनाई जाएगी। वहीं अगर 24 मई को चांद दिख गया तो 25 मई को ईद मनायी जाएगी। चांद के दिदार करने के बाद ईद पर लोग अपने अल्लाह की ईबादत करते हैं और एक-दूसरे संग मिलकर खुशियां बांटते हैं। 

जरूरतमंदों को देते हैं रकम

मुस्लिम लोग इस पूरे महीने के बेहद पाक मानते हैं। साथ ही इस महीने में खुदा का शुक्रिया करते हैं। ईद के दिन वो अल्लाह को महीने भर रोजे रखने की ताकर देने के लिए शुक्रिया कहते हैं। कहा ये भी जाता है कि पवित्र महीने में दान करने से उसका फल दोगुना मिलता है। ऐसे में लोग गरीब और जरूरतमंदों के लिए कुछ रकम दान कर देते हैं। 

पहली बार मनाई गई थी ईद

बताया जाता है कि पहली बार ईद मुहम्मद पैगंबर ने साल 624 में जंग जीतने की खुशी में मनाई थी। पैगंबर हजरत बद्र के युद्ध में विजयी प्राप्त की थी। ईस के दिन सुबह नमाज अदा करने के बाद कुछ दान दिया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं। 

टॅग्स :ईदरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल