Dussehra 2023: कब होगा रावण दहन? जानें दिल्ली-लखनऊ समेत अन्य शहरों का समय

By अंजली चौहान | Published: October 24, 2023 09:54 AM2023-10-24T09:54:21+5:302023-10-24T09:56:00+5:30

दशहरा या विजयदशमी जिसका अर्थ है "जीत का दसवां दिन" देश भर के साथ-साथ दुनिया भर में हिंदुओं द्वारा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण और प्रमुख त्योहारों में से एक है।

Dussehra 2023 When will Ravana Dahan happen Know the time of other cities including Delhi-Lucknow | Dussehra 2023: कब होगा रावण दहन? जानें दिल्ली-लखनऊ समेत अन्य शहरों का समय

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

Dussehra 2023: हिंदू धर्म का पवित्र त्योहार शारदीय नवरात्रि के खत्म होने के साथ आज विजयदशमी या दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन को 'बुराई पर अच्छाई की जीत' के रूप में मनाया जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध किया था और देवी दुर्गा ने भगवान राम ने रावण का वध किया था, और देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। 24 अक्टूबर, मंगलवार को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ दशहरा मनाया जाएगा। यह त्योहार रात के समय मनाया जाता है जब जगह-जगह रावण दहन किया जाता है। 

शास्त्रों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में रावण दहन करना शुभ होता है। दशहरा 2023 पर रावण दहन का सबसे अच्छा समय शाम 07:19 बजे से रात 08:54 बजे तक है। विजय मुहूर्त का समय शाम 5:22 बजे से शाम 6:59 बजे के बीच है। इस वर्ष दशमी तिथि 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:45 बजे से शुरू होगी और 24 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03:14 बजे समाप्त होगी।

दशहरा शुभ मुहूर्त

आश्विन शुक्ल दशमी तिथि प्रारम्भ 23 अक्टूबर 2023, सायं 5 बजकर 44 मिनट से

आश्विन शुक्ल दशमी तिथि समाप्त 24 अक्टूबर 2023, दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.43 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक

विजय मुहूर्त दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 02:43 बजे तक

दोपहर पूजा का समय 01:13 बजे – 03:28 बजे

गोधूलि समय शाम 05.43 बजे - शाम 06.09 बजे

श्रवण नक्षत्र 22 अक्टूबर, सायं 06:44 बजे से – 23 अक्टूबर, सायं 05:14 बजे तक

विभिन्न शहरों में रावण दहन का समय

दिल्ली: समय- रात्रि 8 बजे
स्थान-रामलीला मैदान

अयोध्या: समय: शाम 5:30 बजे
स्थान: लक्ष्मण किला

कानपुर: समय: रात्रि 9:00 से 9:30 बजे के बीच
स्थान: परेड रामलीला ग्राउंड कानपुर

पटना: समय: 4:30 से 5:30 के बीच
आयोजन स्थल: कालिदास रंगालय

लखनऊ: समय: रात 8 बजे
स्थान: ऐशबाग रामलीला मैदान

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है कृपया किसी भी मान्यता के मानने से पहले इसकी पुष्टि विशेषज्ञ द्वारा अवश्य कर लें।) 

Web Title: Dussehra 2023 When will Ravana Dahan happen Know the time of other cities including Delhi-Lucknow

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे