स्वप्न शास्त्र: सपने में अर्थी दिखना शुभ या अशुभ, जानें

By गुलनीत कौर | Published: January 10, 2018 06:42 PM2018-01-10T18:42:39+5:302018-01-10T18:43:21+5:30

स्वप्न शास्त्र के अनुसार नींद में देखे गए हर सपने का व्यक्ति के आने वाले भविष्य पर खास प्रभाव पढ़ता है।

dreams about dead people and its meaning | स्वप्न शास्त्र: सपने में अर्थी दिखना शुभ या अशुभ, जानें

स्वप्न शास्त्र: सपने में अर्थी दिखना शुभ या अशुभ, जानें

सपनों की दुनिया से आज हम एक विचित्र सपने के बारे में बात करने जा रहे हैं। इस सपने को देखकर अमूमन लोग घबरा जाते हैं लेकिन यह सपना बार-बार क्यों आता है इसके पीछे का संकेत नहीं समझ पाते हैं। 'सपने में अर्थी का दिखना' ऐसा ही एक सपना है। 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का व्यक्ति के आने वाले कल से खास रिश्ता होता है। ये सपने उसके भविष्य को सकारात्मक या नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन सपने में अर्थी जैसे दृश्य देखने का क्या मतलब होता है, आइए जानते हैं। 

स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर व्यक्ति को सपने में अर्थी दिखाई देती है तो यह उसके लिए शुभ संकेत होता है। उसे आने वाले समय में धन लाभ हो सकता है। यह धन लाभ किसी भी रूप में उसे हासिल हो सकता है। 

हो सकता है कि उसे बीते दिन की गई मेहनत के बदले कोई धन लाभ हो। यह भी संभव है कि होने वाला धन लाभ अनपेक्षित हो, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। इसके अलावा आपका रुका हुआ धन आपके पास लौटकर आ सकता है। अगर किसी को पैसा उधार दिया था और लंबे समय से मांगने पर भी नहीं मिल रहा है तो वह भी आ सकता है। 

तो अगली बार आपको जब कभी भी सपने में अर्थी दिखाई दी तो घबराएं नहीं बल्कि खुश हो जाएं कि भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है।

Web Title: dreams about dead people and its meaning

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Dreamsसपने