Diwali 2019: इन 25 चीजों के बिना अधूरी है दिवाली की पूजा, आठवां वाला है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Published: October 25, 2019 02:56 PM2019-10-25T14:56:47+5:302019-10-25T14:56:47+5:30

Diwali Puja Samagri: मान्यता है कि दिवाली पर अलसी के तेल का दीया जलाना शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन अलसी के तेल के दीया जलाने की प्रथा शुरू से ही चली आ रही है।

Diwali 2019: Important Ingredients for Diwali Puja, diwali puja samagri in hindi | Diwali 2019: इन 25 चीजों के बिना अधूरी है दिवाली की पूजा, आठवां वाला है सबसे जरूरी

Diwali 2019: इन 25 चीजों के बिना अधूरी है दिवाली की पूजा, आठवां वाला है सबसे जरूरी

Highlightsदिवाली का पर्व इस बार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम, लंकापति रावण का वध करके वापिस अयोध्या लौटे थे।

दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म में सबसे ज्यादा खास होता है। खुशियों और उल्लास से भरे इस त्योहार को लोग हमेशा धूम-धाम से मनाते हैं। इस दिन ना सिर्फ लोग अपने परिवार वालों के साथ दीपोत्सव मनाते हैं बल्कि भगवान गणेश और लक्ष्मी मां की पूजा भी करते हैं। 

मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम, लंकापति रावण का वध करके वापिस अयोध्या लौटे थे। जिसके बाद लोगों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। दीपों के इस त्योहार की तैयारी कितने ही दिन पहले से लोग शुरू कर देते हैं। 

मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी मां की पूजा करने से लोगों को धन का लाभ होता है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन भर पैसों की तंगी नहीं होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि दिवाली पूजा करने के लिए कुछ सामग्रियों का होना बेहद जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो सामान जिनका दिवाली के पर्व पर इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है-

दिवाली के लिए पूजा सामग्री

1. चावल
2. गुलाल
3. हल्दी
4. मेंहदी
5. चूड़ी
6. काजल
7. रोली
8. साबुत धनिया
9. सिंदूर
10. सुपारी


11. पान
12. पंच मेवा
13. गंगाजल
14. शक्कर
15. शुद्ध घी
16. लौंग
17. कपूर
18. लक्ष्मी जी की मूर्ति
19. गणेश जी की मूर्ति
20. सरस्वती का चित्र


21. चांदी सिक्का
22. लाल कपड़ा
23. दीपक
24. दीपक के लिए तेल
25. खील-बताशे

दिवाली पर जलाएं अलसी के तेल का दीया

मान्यता है कि दिवाली पर अलसी के तेल का दीया जलाना शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन अलसी के तेल के दीया जलाने की प्रथा शुरू से ही चली आ रही है। इस तेल को लीन सीड ऑयल भी कहते हैं। माना जाता है कि दीपक जलाने से आपके ऊपर राहु और केतु की अशुभ दृष्टि शांत हो जाती है। असली का दीया जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Web Title: Diwali 2019: Important Ingredients for Diwali Puja, diwali puja samagri in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे