Diwali 2019: दिवाली पर बनाएं ये 10 सिंपल और ट्रैंडी रंगोली डिजाइन, घर की खुबसूरती हो जाएगी दोगुनी

By मेघना वर्मा | Published: October 19, 2019 09:27 AM2019-10-19T09:27:23+5:302019-10-19T11:14:57+5:30

Latest Rangoli Designs For Diwali Festival: दिवाली के दिन घर में रंगोली भी बनाई जाती है। जिसे शुभ माना जाता है। कहते हैं कि दिवाली के दिन घर के मेन गेट के सामने रंगोली बनाने से घर में लक्ष्मी जी प्रवेश करती हैं।

Diwali 2019: beautiful designs of rangoli for diwali, new rangoli designs 2019, diwali par rangoli kaise banaye, | Diwali 2019: दिवाली पर बनाएं ये 10 सिंपल और ट्रैंडी रंगोली डिजाइन, घर की खुबसूरती हो जाएगी दोगुनी

Diwali 2019: दिवाली पर बनाएं ये 10 सिंपल और ट्रैंडी रंगोली डिजाइन, घर की खुबसूरती हो जाएगी दोगुनी

Highlightsइस साल दिवाली 27 अक्टूबर को पड़ रही है।मान्यता है कि घर पर रंगोली बनाने से घर में सुख, शांति और समृद्धी आती है। 

दिवाली का पर्व बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। दीपों के इस त्योहार को लोग खुशियों और उल्लास के साथ मनाते हैं। कितने ही दिन पहले से लोग इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। घर को सजाना हो या उसको रेनोवेट करना हो लोग दिवाली का इंतजार करते हैं। 

इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को पड़ रही है। दिवाली के दिन घर में रंगोली भी बनाई जाती है। जिसे शुभ माना जाता है। कहते हैं कि दिवाली के दिन घर के मेन गेट के सामने रंगोली बनाने से घर में लक्ष्मी जी प्रवेश करती हैं। आज हम आपको रंगोली के ऐसे ही सिंपल और खूबसूरत डिजाइन बताने जा रहे हैं जिसे आप इस दिवाली अपने घर बना सकते हैं।

1. मान्यता है कि घर पर रंगोली बनाने से घर में सुख, शांति और समृद्धी आती है। 

2. यही नहीं दिवाली के दिन घर पर रंगोली बनाने से घर से नकारात्मक एनर्जी दूर हो जाती है।

3. पुरानी कथाओं की मानें तो कहा जाता है कि जब श्रीराम लंकापति रावण का वध करके लौटे थे तब उनके स्वागत के लिए लोगों ने रंगोली बनाई थी।

4. इसी परम्परा के साथ आज भी लोग हर साल दिवाली पर ना सिर्फ अपने घर की सफाई करते हैं बल्कि घर को सजाकर रंगोली भी बनाते हैं।

5. रंगोली को भारतीय इतिहास की नजर से देखें तो रंगोली का आगमन मोहन जोदड़ो और हड़प्पा की सभ्यता में हुआ था।

6. दोनों ही सभ्याताओं में अल्पना के चिह्न मिलते हैं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि उस समय भी लोग रंगोली बनाया करते थे।

7. पुराने समय में रंगोली को आटा या चावल और हल्दी जैसी चीजों से बनाया जाता था। 

8. मगर आज के समय में रंगोली के अलग और स्पेशल-हर्बल कलर आते हैं।

9. दक्षिण भारत में आज भी रंगोली को बनाना शुभ माना जाता है।

10. दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में लोग रोजाना अपने घर के बाहर रंगोली बनाते हैं। 

English summary :
In Hindu Religion Diwali is one of main festival. This year diwali will be on 27 October. Rangoli is also made at home at Diwali festival. Which is considered auspicious. It is said that by making Rangoli in front of the main gate of the house on Diwali, Lakshmi ji enters the house. Today we are going to tell you such simple and beautiful designs of Rangoli that you can make your home this Diwali.


Web Title: Diwali 2019: beautiful designs of rangoli for diwali, new rangoli designs 2019, diwali par rangoli kaise banaye,

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे