लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2023: दिवाली से पहले धनतेरस पर क्या करें और क्या न करें! यहां जानिए

By आकाश चौरसिया | Updated: November 8, 2023 15:55 IST

धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। लेकिन और भी बहुत कुछ है, जिसे जानने के लिए आपको पूरी खबर को पढ़ना होगा। क्योंकि इससे ही आपको सीधे तौर पर फायदा हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली से पहले धनतेरस पर मां लक्ष्मी पूजा को शुभ माना जाता हैवहीं, इसके अलावा भगवान धन्वन्तरि की भी पूजा करना होगा शुभमाना जाता रहा है कि, अगर हो सके तो इस दिन घर में साफ-सफाई जरुर रखें

Dhanteras 2023: दिवाली से पहले धनतेरस देश भर में मनाया जाता है। यह इस साल 10 नवंबर को होगा, इस खास अवसर को लोग देश भर में पूजा-पाठ करते हैं। इसके साथ ही इस दिन धन्वन्तरि भगवान की भी पूजा को शुभ माना जाता है।

धन्वन्तरि भगवान को वैसे तो किसी भी व्यक्ति के उपचार करने में और उसे स्वास्थ्य को ठीक करने में उनकी पूजा को शुभ माना जाता है। उनके साथ ही धनतेरस पर कुबेर भगवान की भी पूजा होती है। धनतेरस को दिवाली से पहले, जबकि भाईदूज को दीपावली के बाद मनाया जाता है।  

धनतेरस के दिन पूजा करने से अधिकतम लाभ हो, इसके लिए लोग जीवन में धन पाने की कामने के लिए, वो सब कुछ करते हैं, जो उस दिन पूजा करके करना चाहिए। लेकिन, इसके साथ ये भी जानना जरुरी है कि क्या नहीं करना चाहिए और ऐसा क्या करना चाहिए, जिससे आपको फायदा हो। 

पहले बात ये आती है कि प्रदोष काल के दौरान धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा जरुर करनी चाहिए, यह वो समय होता है, जब सूर्य दो घंटे पहले डूबता है। इस समय लक्ष्मी की पूजा करने से माना जाता है कि घर में धन का आगमन होता है और किस्मत भी आपका साथ देती है।

-लोगों को इस दिन झाड़ू खरीदनी चाहिए क्योंकि उसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी के सिक्के और भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति को भी खरीदना शुभ मानते हैं।

-बता दें कि दोनों ही भगवान को स्वस्थ वातावरण भाता है, तो कोशिश ये करें की उस दिन घर को स्वच्छ रखें, जिससे भगवान खुश होकर आपको आर्शीवाद दें। 

-इसके अलावा गौ पूजा भी करना धनतेरस पर अच्छा माना जाता है। साथ ही गौ को रोटी और गुड़ खिलाना चाहिए।

-चूंकि, इस दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है और उन्हें चिकित्सा का देवता माना जाता है, इसलिए लोगों को बीमार लोगों की मदद करनी चाहिए और उन्हें दवाएं प्रदान करनी चाहिए। 

-इस दिन जितना हो सके मां लक्ष्मी और कुबेर के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

-नमक इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे नमक को दिवाली पर इस्तेमाल कर खाना बनाना चाहिए और उसका सेवन करना चाहिए। वहीं, दिवाली पर घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सफाई करते समय थोड़ी मात्रा में इस नमक का प्रयोग करें।

टॅग्स :धनतेरसदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

भारतMaharashtra: दिवाली पर दर्दनाक हादसा, बच्चे का हाथ में फटा पटाखा, एक आंख की रोशनी गई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल