लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2019: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना-चांदी या बर्तन? जानिए क्या है खास वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 09:25 IST

प्रचीन कथाओं के अनुसार, देवताओं और दानवों के बीच समुंद्र मंथन के समय कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवान धन्वंतरी अमृत लेकर प्रकट हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देधन्वंतरी अमृत को एक कलश में लेकर प्रकट हुए थे इसलिए उनके जन्मदिवस पर बर्तन या धातुएं खरीदने को शुभ माना गया।कहा जाता है कि इसी दिन समुंद्र मंथन में धन की देवी लक्ष्मी भी प्रकट हुई थीं। इसलिए धनतेरस को लोग शुभकार्यों के देवता गणेश और धन की देवी लक्ष्मी जी की मूर्तियां भी खरीदते हैं और दिवाली के दिन उनकी पूजा करते हैं। 

सनातन धर्म के कैलेंडर को पंचाग कहते हैं। पंचाग में 12 महीने होते है। एक महीने 30 के करीब दिन होते और एक दिन को एक तिथि कहा जाता है। धनतेरस भी एक तिथि है जो भगवान विष्णु के अंशावतार भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। प्रचीन कथाओं के अनुसार, देवताओं और दानवों के बीच समुंद्र मंथन के समय कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवान धन्वंतरी अमृत लेकर प्रकट हुए थे।

धन्वंतरी अमृत को एक कलश में लेकर प्रकट हुए थे इसलिए उनके जन्मदिवस पर बर्तन या धातुएं खरीदने को शुभ माना गया। प्रचीन समय में लोग चांदी के बर्तन खरीदते थे। चांदी को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। चंद्रमा शीतलता प्रदान करते हैं। शीतल प्रभाव में व्यक्ति का मन संतोष की अवस्था में जाता है। संतोष का धन की संज्ञा भी दी गई है। कहा जाता है कि जिसके पास संतोषरूपी धन है उसके पास दुनिया में सबकुछ है, कोई कमी नहीं है।

कहा जाता है कि इसी दिन समुंद्र मंथन में धन की देवी लक्ष्मी भी प्रकट हुई थीं। इसलिए धनतेरस को लोग शुभकार्यों के देवता गणेश और धन की देवी लक्ष्मी जी की मूर्तियां भी खरीदते हैं और दिवाली के दिन उनकी पूजा करते हैं। 

युग बदलने के साथ कई मान्यताओं में फर्क आया है लेकिन खरीददारी का गुण लोगों में बाकी रह गया। इसलिए बहुत से लोग बर्तन या धातुओं से बनी चीजें न खरीदकर और भी कई तरह की चीजें खरीदतें हैं। तक्नीकि विकास ने खरीददारी आसान बनाया है इसलिए लोग घर बैठें ऑनलाइन खरीददारी करते हैं। अगर धनतेरस की पौराणिक कहानी के अनुसार आप खरीददारी करना चाहते हैं और उससे भौतिक लाभ की उम्मीद करते हैं तो धातु से बने बर्तन या कोई चीज आप खरीद सकते हैं। सोनो या चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं।

टॅग्स :धनतेरसदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

भारतMaharashtra: दिवाली पर दर्दनाक हादसा, बच्चे का हाथ में फटा पटाखा, एक आंख की रोशनी गई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल