लाइव न्यूज़ :

देवशयनी एकादशी आज, मंदिरों में होगी भगवान विष्णु की आराधना, जानें कितने महीने तक नहीं होगा कोई शुभ काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 12, 2019 08:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देआषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर 12 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी. एकादशी की तिथि शुक्रवार सूर्योदय से प्रारंभ होगी जो मध्य रात्रि 1.51 मिनट तक होगी.

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर 12 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी. इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और चार माह बाद उन्हें उठाया जाता है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित उमेश तिवारी ने बताया कि एकादशी की तिथि शुक्रवार सूर्योदय से प्रारंभ होगी जो मध्य रात्रि 1.51 मिनट तक होगी. अब भगवान श्रीहरि विष्णु आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन के पश्चात कार्तिक एकादशी के दिन (कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी) देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी.

उन्होंने बताया कि इन चार महीने के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. चार महीने बाद देवउठानी एकादशी से सभी मंगल कार्य शुरू होंगे. इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस एकादशी के दिन शुभ संयोग बने हैं जो इस एकादशी के महत्व को कई गुणा बढ़ा रहे हैं. देवशयनी एकादशी कथा मंत्र और मुहूर्तहरिशयन एकादशी पर सर्वार्थ सिद्घि योग होगा.

इस योग के कारण इस दिन भगवान विष्णु का पूजन-व्रत अत्यंत शुभ फलदायी होगा. पं. तिवारी के अनुसार इन चार माह में ऋषिऋण चुकाने का शुभ अवसर भी है. इसके अलावा कृतज्ञता व्यक्त करने, तप करने, व्रत करने, संयम, सहजता, शांति, माधुर्य से जीवन को दिशा प्रदान करने का अवसर है.

नागपुर के मारुति देवस्थान में कीर्तन आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर किशोर बल्लाल, लता जोशी व प्रज्योति महिला भजन मंडल की ओर से मारुति देवस्थान ट्रस्ट रामदासपेठ में 12 व 13 जुलाई को शाम 4.30 बजे से श्यामबुवा धुमकेकर के कीर्तन आयोजित किए गए हैं. कार्यक्रम सुशीला बल्लाल की स्मृति में आयोजित किया गया है.

टॅग्स :भगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठ31 दिसंबर की एकादशी क्यों है खास? जानिए व्रत, पारण और पुण्य का महत्व

पूजा पाठEkadashi 2026 List: नए साल की पहली एकादशी कब है? यहां देखें 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रत की तिथि

भारतCJI गवई ने कड़ी आलोचना के बाद 'भगवान विष्णु से पूछो' वाले बयान पर सफाई दी, कहा 'मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं'

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद