लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: मथुरा में धूमधाम से नहीं मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी

By गुणातीत ओझा | Updated: August 6, 2020 17:37 IST

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 10 अगस्त की दोपहर से ही 13 अगस्त दोपहर बाद तक सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन सभी मंदिरों में भगवान के जन्म एवं नन्दोत्सव कार्यक्रम पूर्ववत विधिवत सम्पन्न किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ का पर्व इस साल धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा।श्रद्धालु इस बार 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जश्न में शामिल नहीं हो सकेंगे।

देश-दुनिया में कोरोना वायरस संकट के कारण ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ का पर्व इस साल पहले की तरह धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 10 अगस्त की दोपहर से ही 13 अगस्त दोपहर बाद तक सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन सभी मंदिरों में भगवान के जन्म एवं नन्दोत्सव कार्यक्रम पूर्ववत विधिवत सम्पन्न किए जाएंगे।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया, ‘‘भले ही इस पावन पर्व पर देश-विदेश से आने वाले उनके असंख्य श्रद्धालु इस बार 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जश्न में शामिल नहीं हो सकेंगे, लेकिन जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण दिखाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘असल में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से चिंतित श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं वृन्दावन के ठा. बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने सुझाव दिया था कि जन्माष्टमी जैसे पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब को सामाजिक दूरी के दायरे में ला पाना संभव नहीं हो पाएगा, इसलिए बार जन्माष्टमी के सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।’’

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद हमने मथुरा-वृन्दावन एवं अन्य महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के मंदिरों के प्रबंधकों, संचालकों तथा सेवायत गोस्वामियों की बैठक बुलाकर बातचीत की, जिसमें सभी ने इस बात पर सहमति जताई। इसके बाद इस बार जन्माष्टमी का पर्व सार्वजनिक रूप से न मनाए जाने का निर्णय लिया गया।’’ 

टॅग्स :भगवान कृष्णजन्माष्टमीमथुराधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग