लाइव न्यूज़ :

छठ 2018: सिर्फ द्रोपदी ने ही नहीं मां सीता ने भी रखा था छठी मां का व्रत, जानिए पौराणिक कथा और शुभ मुहूर्त

By मेघना वर्मा | Updated: October 29, 2018 16:12 IST

मान्यता है कि लंका पर जीत हासिल के बाद जब राम और सीता वापिस अयोध्य लौट रहे थे तब उन्होंने कार्तिक माह की षष्ठी को माता छठी की पूजा की थी।

Open in App

दिवाली के छह दिन बाद उत्तर भारत के एक और बड़े पर्व छठ को बड़े ही धूम-धाम और आस्था के साथ मनाया जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाने वाला ये त्योहार मूल रूप से झारखंड, नेपाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है जिसमें मां छठी के साथ सूर्य की उपासना की जाती है। इस साल छठ का ये पर्व 13 और 14 नवंबर को पड़ रहा है। 

दो से चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में महिलाएं 36 घंटे का कठिन उपवास करती हैं। जिसकी शुरूआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन घर को हर तरह से शुद्ध करके शाकाहारी भोजन बनता है और उसे खाया जाता है। 

व्रत के दूसरे दिन यानी पंचमी तिथी को पूरे दिन उपवास रखा जाता है और शाम को खरना की रस्म होती है। पूजा के तीसरे दिन यानी षष्ठी को नदी या तालाब में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। शाम को एक बार फिर सूप में ठेकुआ, चावल के लड्डू, गन्ना व बाकी सब्जियां और फल रख कर सूर्य देव और छठी माई को अर्घ्य दिया जाता है। दो बार अर्घ्य देने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा के बाद अपना व्रत तोड़ते हैं। 

छठ पूजा का पहला दिन11 नवंबरनाह खाई06:44 पर सूर्योदयसूर्यास्त 18:01 पर

लोहंडा और खारना दिवस के लिए पंचांग12 नवंबर06:44 पर सूर्योदयसूर्यास्त 18:01 पर

छठ पूजा का तीसरा दिन13 नवंबर06:45 पर सूर्योदयसूर्यास्त 18:01 पर

छठ पूजा का चौथा दिनउषा अरघ्या का दिवस14 नवंबर को होगा अंतिम दिनउषा अरघ्या, पराना दिवस06:45 पर सूर्योदयसूर्यास्त 18:00 बजे

राम-सीता ने की थी छठी माई की पूजा

मान्यता है कि लंका पर जीत हासिल के बाद जब राम और सीता वापिस अयोध्य लौट रहे थे तब उन्होंने कार्तिक माह की षष्ठी को माता छठी की पूजा की थी। इसमें उन्होंने सूर्य देव की पूजा की थी। तब से ही यह व्रत लोगों के बीच इतना प्रचलित है। 

कर्ण ने की थी सूर्य उपासना

एक और पौराणिक कथा के अनुसार छठ की सबसे पहली पूजा सूर्य पुत्र कर्ण ने की थी। सूर्य देव के प्रति उनकी आस्था आज भी लोगों के बीच चर्चित है। वे हमेशा कमर तक के जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्य देव की कृपा के कारण ही उन्हें बहुत सम्मान मिला। तब से सभी सूर्य की उपासना करने लगे। 

द्रौपदी ने परिवार की समृद्धि के लिए रखा व्रत

हिन्दू मान्यताओं में एक और कथा प्रचलित है जिसके अनुसार महाभारत काल में द्रौपदी ने भी छठी माई का व्रत रखा था। मान्यता है कि उन्होंने अपने परिवार की सुख और शांती के लिए यह व्रत रखा। अपने परिवार के लोगों की लंबी उम्र के लिए भी वह नियमित तौर पर सूर्य देव की पूजा करती थीं। 

टॅग्स :छठ पूजाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल