लाइव न्यूज़ :

आज सोमवार को इन मंत्रों का करें जाप, चंद्रदेव की बनेगी कृपा, सारे दुख हो जाएंगे दूर

By गुणातीत ओझा | Updated: June 22, 2020 17:06 IST

सोमवार का व्रत करने व शिव की उपासना से चंद्र देवता प्रसन्न होते हैं। शांति के लिए मोती धारण करना चाहिए। चावल, कपूर, सफेद वस्त्र, चांदी, शंख,द वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और माती ब्राह्मण को दान करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्र देव को भी प्रत्यक्ष भगवान माना जाता है। अमावस्या को छोड़कर चंद्रदेव अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होकर साक्षात दर्शन देते हैं।चंद्रमा से शुभ फल प्राप्त करने के लिए इस दिन खीर जरूर खाना चाहिए। यदि कुंडली में चंद्र नीच का हो तो सफेद कपड़े पहनना चाहिए और श्वेत चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

चंद्र देव को भी प्रत्यक्ष भगवान माना जाता है। अमावस्या को छोड़कर चंद्रदेव अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होकर साक्षात दर्शन देते हैं। सोमवार चंद्र देव का दिन है। चंद्रमा से शुभ फल प्राप्त करने के लिए इस दिन खीर जरूर खाना चाहिए। यदि कुंडली में चंद्र नीच का हो तो सफेद कपड़े पहनना चाहिए और श्वेत चंदन का तिलक लगाना चाहिए। चंद्रमा का रत्न मोती है। चंद्र रत्न मोती को चांदी की अंगूठी में जड़वा कर कनिष्ठिका अंगुली में पहनना चाहिए। शीत से पीड़ित होने पर गले में मोतीयुक्त चांदी का अर्धचंद्र लॉकेट पहनने से फायदा होता है। चंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का उच्चारण करें, ध्यान रहे कि चंद्र मंत्र का जाप 11 बार किया जाता है।

चंद्रदेव के मंत्र

दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम ।नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ।।

ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।

ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।

ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।

चंद्र देव की शांति व प्रसन्नता के लिए क्या करें

सोमवार का व्रत करने व शिव की उपासना से चंद्र देवता प्रसन्न होते हैं। शांति के लिए मोती धारण करना चाहिए। चावल, कपूर, सफेद वस्त्र, चांदी, शंख,द वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और माती ब्राह्मण को दान करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

चंद्र देव की उपासना के वैदिक मंत्र

ॐ इमं देवा असपत्नं ग्वं सुवध्यं।महते क्षत्राय महते ज्यैश्ठाय महते जानराज्यायेन्दस्येन्द्रियाय इमममुध्य पुत्रममुध्यैपुत्रमस्यै विश वोsमी राज: सोमोsस्माकं ब्राह्माणाना ग्वं राजा।

चंद्र देव की उपासना का पौराणिक मंत्र

दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम ।नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ।।

बीज मंत्र

ऊॅँ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्राय नम:

सामान्य मंत्र

ऊॅँ सों सोमाय नम:

इनमें से किसी भी मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करने से मनोरथ सिद्ध होते हैं और इन्हें निश्चित संख्या में जप करना चाहिए।

टॅग्स :टिप्स एंड ट्रिक्सचंद्रमाभगवान शिवधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग