लाइव न्यूज़ :

Champawat By-Election: चंपावत विधानसभा सीट पर 31 मई को होगा उप-चुनाव, दांव पर होगी सीएम धामी की किस्मत

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2022 19:57 IST

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से उप-चुनाव लड़ने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में वह अपनी खटीमा सीट कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से हार गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देउप-चुनाव के लिए 4 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी16 मई नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख होगीकैलाश गहतोड़ी ने चंपावत सीट राज्य के सीएम के लिए खाली की है 

देहरादून: उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट में होने वाला उपचुनाव 31 मई को संपन्न कराया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी किया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी इस सीट से उप-चुनाव लड़ने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में वह अपनी खटीमा सीट कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से हार गए थे। चंपावत सीट को दोबारा से खाली कराया गया है। भाजपा के कैलाश गहतोड़ी ने यह सीट राज्य के सीएम के लिए खाली की है। 

चंपावत के साथ-साथ 31 मई को उड़ीसा ब्रजराजनगर की सीट और केरल की थ्रीक्काकारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार, उप-चुनाव के लिए 4 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 11 मई प्रत्याशियों के लिए नामांकन की आखिरी तारिख होगी। 12 तारीख को नामांकन पर्चे की जांच की जाएगी और 16 मई नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख होगी, इसके बाद 31 मई को उपचुनाव कराया जाएगा। 

उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट का उपचुनाव इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि यहां से मौजूदा राज्य के सीएम ताल ठोंकेंगे। हालांकि यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हुई है। 

बता दें कि चंपावत में पहलीबार उप-चुनाव हो रहा है। यह सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को चंपावत विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि बनाया गया है। कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे लेकिन मतगणना (10 मार्च) के दिन ही उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ने का प्रस्ताव रख दिया था और 21 अप्रैल को बाकायदा इस सीट से इस्तीफा भी दे दिया।

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउपचुनावउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग