Chaitra Purnima 2023: कब है चैत्र पूर्णिमा? अप्रैल 5 या 6, यहां जानिए सही तारीख और मुहूर्त

By अंजली चौहान | Published: April 1, 2023 04:39 PM2023-04-01T16:39:40+5:302023-04-01T16:41:57+5:30

श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और ऐसा माना जाता है कि इस दिन उपवास रखने से आप पर भगवान की कृपा होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ती होती है।

Chaitra Purnima 2023 When is Chaitra Purnima? April 5 or 6 know here the exact date and auspicious time | Chaitra Purnima 2023: कब है चैत्र पूर्णिमा? अप्रैल 5 या 6, यहां जानिए सही तारीख और मुहूर्त

फाइल फोटो

Highlightsहिंदू पंचांग के अनुसार, साल की पहली पूर्णिमा 6 अप्रैल को मनाई जाएगीचैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी

Chaitra Purnima 2023: हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का बहुत खास महत्व है। हिंदी पंचांग के अनुसार, हिन्दू वर्ष का पहला महीना चैत्र में ये पहली पूर्णिमा है, जिसका विशेष महत्व है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है।

श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और ऐसा माना जाता है कि इस दिन उपवास रखने से आप पर भगवान की कृपा होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ती होती है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल होगा कि चैत्र पूर्णिमा इस साल किस तिथि को पड़ रही है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है तो आइए आपके इस सवाल का जवाब आज हम आपको देते हैं। 

 चैत्र पूर्णिमा 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त 

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा 6 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा। 

पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 05 अप्रैल, 2023 को सुबह 09:19 बजे से होगा 

पूर्णिमा तिथि का समापन:  06 अप्रैल, 2023 को सुबह 10:04 बजे होगा।

चैत्र पूर्णिमा का महत्व 

हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का बहुत खास महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा नव वर्ष की शुरुआत के बाद की पहली पूर्णिमा है। इस दिन कई जगहों पर लोग हनुमान जयंती भी मनाते हैं।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, जो लोग चैत्र पूर्णिमा का व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करते हैं, उन्हें देवता का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन दान देने से भगवान की कृपा होती है। जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने से उन्हें कपड़े आदि की मदद करने से ईश्वर आपसे प्रसन्न होते हैं। 

चैत्र पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अगर भगवान की सच्चे मन से पूजा कि जाए तो आपके सारे दुख कट जाते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

इस दिन भक्तों को प्रात: काल उठकर स्नान करके और साफ कपड़े पहनकर भगवान की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। वहीं, कई लोग इस दिन पूरे दिन का उपवास भी करते हैं और दिन भर भगवान की भक्ति में डूबे रहते हैं।

(Disclaimer: यहां लिखे गए आर्टिकल में मौजूद जानकारियों की लोकमत हिंदी पुष्टि नहीं करता है। कृपया किसी भी मान्यता को मानने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Web Title: Chaitra Purnima 2023 When is Chaitra Purnima? April 5 or 6 know here the exact date and auspicious time

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे