Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि कब से है इस बार, क्या होगी मां दुर्गा की सवारी, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 31, 2021 12:28 PM2021-03-31T12:28:46+5:302021-04-09T14:33:41+5:30

Chaitra Navratri 2021: पंचांग के अनुसार चैत्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार इसकी शुरुआत 13 अप्रैल से हो रही है।

Chaitra Navratri 2021 start and end date, ghatasthapana muhurat, ramnavami | Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि कब से है इस बार, क्या होगी मां दुर्गा की सवारी, जानिए

Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि इस बार 13 अप्रैल से है (फाइल फोटो)

Highlightsचैत्र नवरात्रि इस बार 13 से 22 अप्रैल तक, 21 अप्रैल को मनाई जाएगी रामनवमीचैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा करने की परंपरा रही है, नौ दिन चलती है पूजा13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 28 मिनट से घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार 13 अप्रैल से होने जा रही है। इस दौरान शक्ति की देवी मां दुर्गा की विशेष पूजा करने की परंपरा है। भक्त मां दुर्गा की उपासन में नौ दिन लगे रहते है। कई साधक नौ दिनों का उपवास भी करते हैं।

इस बीच चैत्र नवरात्रि का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि मान्यताओं के अनुसार इसी नवमी के दिन भगवान राम का धरती पर जन्म हुआ था। इसलिए चैत्र नवरात्रि की नवमी को राम नवमी भी कहा जाता है। 

Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि कब से कब तक

पंचांगों के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी और ये 22 अप्रैल तक चलेगा। 21 तारीख को नवमी रहेगी और इसी दिन रामनवमी मनाई जाएगी। नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से हो रही है इसलिए मां की सवारी अश्व यानी घोड़ा माना जाएगा।

शास्त्रों में कहा गया है कि मां दुर्गा का अश्व पर आना गंभीर माना जाता है। भागवत पुराण के अनुसार, मां दुर्गा जब घोड़े की सवारी करते हुए नवरात्रि में आती हैं तो इसका असर कई चीजों पर देखने को मिलता है।

बता दें कि साल में चार नवरात्रि होते हैं। इसमें दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि हैं। इसके अलावा अन्य दो नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा गया है। ये गुप्त नवरात्रि माघ महीने के शुक्ल पक्ष और आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ते हैं। गुप्त नवरात्रि खास तौर पर तंत्र साधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

Chaitra Navratri: माता के नौ स्वरूपों की होगी पूजा

पहला दिन- माता शैलपुत्री
दूसरा दिन- ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन- चंद्रघंटा
चौथा दिन- कूष्मांडा
पांचवा दिन- स्कंध माता
छठा दिन- कात्यायिनी
सातवां दिन- कालरात्रि
आठवां दिन- महागौरी
नौवां दिन- सिद्धिदात्री  

Chaitra Navratri: घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

इस बार 13 अप्रैल यानी मंगलवार को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। ये अवधि करीब 4 घंटे 15 मिनट की होगी।

इसके अलावा घटस्थापना का दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

Web Title: Chaitra Navratri 2021 start and end date, ghatasthapana muhurat, ramnavami

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे