लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारीः सरस्वती पूजा में नहीं बजेगा डीजे, मूर्ति विसर्जन पर भी रोक

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2021 18:26 IST

पटना जिला प्रशासन ने नगर निगम को निर्देश दिया है कि मूर्तियों के विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बनाए जाएं.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लगाई हैं.गाइडलाइंस के तहत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी आयोजकों को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी.पूजा के अगले दिन यानी 17 फरवरी के दिन में ही मूर्ति का विसर्जन करना होगा.

पटनाः बिहार में सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी. डीजे बजाने और गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन पर भी पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है.

पटना जिला प्रशासन ने नगर निगम को निर्देश दिया है कि मूर्तियों के विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बनाए जाएं. यह सख्ती राज्य सरकार ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लगाई हैं. इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी कर की गई हैं. नई गाइडलाइंस के तहत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी आयोजकों को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी.

17 फरवरी के दिन में ही मूर्ति का विसर्जन करना होगा

साथ ही पूजा के अगले दिन यानी 17 फरवरी के दिन में ही मूर्ति का विसर्जन करना होगा. डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक के बाद जिला प्रशासन ने सरस्वती पूजा के लिए गाइडलाइन जारी की है. शिक्षण संस्थानों जैसे-स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान में कोविड-19 के नियमों के तहत पूजा के आयोजन की अनुमति दे दी है. डीएम ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए ऐसे किसी सांस्कृतिक कार्यक्र म का आयोजन नहीं कराएं, जिसमें डीजे का इस्तेमाल हो.

सैनेटाइजर, मास्क आदि का प्रयोग कराया जाए

जहां पूजा-पाठ हो, वहां सैनेटाइजर, मास्क आदि का प्रयोग कराया जाए. डीएम ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्र मण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है. इसीलिए सुरक्षा की दृष्टि से इसका आयोजन बहुत जरूरी है.डीएम ने सभी एसडीओ, डीएसपी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक करें और पूजा समितियों को आदेश का अनुपालन करने के लिए कहें.

डीएम ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान कहीं भी ऐसे कार्यक्र म के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिसमें अधिक भीड़भाड़ हो. अश्लील गाना बजाने पर पूर्णतया रोक है. इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है. सांस्कृतिक कार्यक्र मों के आयोजन के लिए अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है.

सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ -भाड़ नहीं लगाना

कोविड के वर्तमान दौर में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ -भाड़ नहीं लगाना है. इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग कराने का निर्देश थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को दिया गया है. बता दें कि 16 फरवरी को सरस्वती पूजा है और इसे बिहार, झारखंड और यूपी में काफी धूमधाम से मनाया जाता है.

जुलूस के लिए रूट तय किए जाएंगे असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रखी जाएगी. जिलाधिकारी ने जुलूस का रूट तय करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है.

सामाजिक तनाव पैदा करने वाले उपद्रवी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

टॅग्स :बसंत पंचमीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य