सप्ताह के व्रत और त्योहार: बसंत पंचमी से भीष्म अष्टमी तक, देखें 27 जनवरी से 2 फरवरी तक की पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 11:59 IST2020-01-27T11:56:05+5:302020-01-27T11:59:12+5:30

27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच व्रत और त्योहारों की लिस्ट: इस हफ्ते बसंत पचंमी से लेकर भीष्म अष्टमी तक कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। देखिए पूरी लिस्ट..

Basant Panchami, navami and list of Hindu vrat tyohar this week from 27 january to 2nd February 2020 | सप्ताह के व्रत और त्योहार: बसंत पंचमी से भीष्म अष्टमी तक, देखें 27 जनवरी से 2 फरवरी तक की पूरी लिस्ट

27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पड़ने वाले व्रत और त्योहार

Highlights29 और 30 जनवरी सरस्वती पूजा, 31 जनवरी को शीतला षष्ठीइस हफ्ते नर्मदा जयंती भी है, 28 जनवरी को विनायक चतुर्थी

साल 2020 के पहले महीने यानी जनवरी के आखिरी हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू कैलेंडर की बात करें तो ये माघ मास का शुक्ल पक्ष है। इन तारीखों में भी कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इसमें सबसे अहम होगा सरस्वती पूजा का दिन जो 29 जनवरी को है। कई जगहों पर ये 30 जनवरी को भी मनाया जा रहा है। साथ ही भीष्म अष्टमी भी इसी हफ्ते में है। आईए, जानते हैं इस हफ्ते (27 जनवरी से 2 फरवरी) पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में...

28 जनवरी (गणेश चतुर्थी व्रत): हर महीने में दो बार चतुर्थी व्रत आता है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकटा और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। इस बार माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 28 जनवरी को पड़ रही है। इसे वरद, विनायक या तिलकुंद चतुर्थी भी कहते हैं। इस अवसर पर गणेश जी और चंद्रमा की पूजा होती है।

29/30 जनवरी (सरस्वती पूजा या बसंत पंचमी): माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को सरस्वती पूजा या बसंत पंचमी मनाई जाती है। माता सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा गया है। इस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत भी मानी जाती है।

31 जनवरी (शीतला षष्ठी): माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को शीतला षष्ठी के नाम से जाना जाता है। इस दिन शीतला माता की पूजा का विधान है।

1 फरवरी (रथ सप्तमी/नर्मदा जयंती/अचला सप्तमी व्रत): इस दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष विधान है। इस दिन को नर्मदा जयंती के तौर पर भी मनाया जाता है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को नर्मदा नदी की पूजा का विशेष महत्व है। नर्मदा नदी को गंगा की तरह ही बेहद पवित्र माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस नदी के दर्शन मात्र से कल्याण होता है। 

2 फरवरी (भीष्म अष्टमी): कुछ मान्यताओं के अनुसार इस दिन महाभारत काल के महारथियों में से एक भीष्म पितामह ने अपने प्राण त्यागे थे। उन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था। इस दिन एकोदिष्ट श्राद्ध करने की भी परंपरा है। ये श्राद्ध वैसे लोग करते हैं जिन्होंने अपना पिता खो दिया है।

Web Title: Basant Panchami, navami and list of Hindu vrat tyohar this week from 27 january to 2nd February 2020

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे