बगहाः रुपेश पांडेय बोले- धर्म का नहीं, मानव समाज का परिचायक, दशरथ गद्दी अयोध्या के महंत बृजमोहन दास जी महाराज होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 9, 2022 08:43 PM2022-06-09T20:43:23+5:302022-06-09T20:44:40+5:30

सनातन धर्म वो धर्म है, जिसका नाश सैकड़ों वर्षों से कोई नहीं कर सका। कितने आक्रांता आए और विलुप्त भी हो गए वो शासक हमारी संपत्ति को तो लूटे ले गए हमारी संस्कृति को नहीं लूट पाए।

Bagaha Rupesh Pandey said religion human society Mahant Brijmohan Das ji Maharaj Ayodhya will join Dashrath Gaddi | बगहाः रुपेश पांडेय बोले- धर्म का नहीं, मानव समाज का परिचायक, दशरथ गद्दी अयोध्या के महंत बृजमोहन दास जी महाराज होंगे शामिल

बगहाः रुपेश पांडेय बोले- धर्म का नहीं, मानव समाज का परिचायक, दशरथ गद्दी अयोध्या के महंत बृजमोहन दास जी महाराज होंगे शामिल

Highlightsआयोजन में दशरथ गद्दी अयोध्या के महंत बृजमोहन दास जी महाराज मुख्य रूप से शामिल होंगे।नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और संस्कृति विरासत के लिए यह आयोजन जरूरी है। हमारे राष्ट्र का मूल्यवान सिद्धांत बताने वाला पौराणिक ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता है।

पटनाः बिहार में पश्चिम चंपारण के चंडी स्थान, बगहा में श्रीमद भागवत नाम संकीर्तन का आयोजन आगामी 18 और 19 जून 2022 को किया जा रहा है। इस आयोजन में दशरथ गद्दी अयोध्या के महंत बृजमोहन दास जी महाराज मुख्य रूप से शामिल होंगे।

 

इसकी जानकारी आज संकीर्तन के आयोजक रुपेश आर पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिया। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म वो धर्म है, जिसका नाश सैकड़ों वर्षों से कोई नहीं कर सका। कितने आक्रांता आए और विलुप्त भी हो गए वो शासक हमारी संपत्ति को तो लूटे ले गए हमारी संस्कृति को नहीं लूट पाए।

ऐसे में हमारी नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और संस्कृति विरासत के लिए यह आयोजन जरूरी है। रुपेश आर पांडेय ने बताया कि हमारे राष्ट्र का मूल्यवान सिद्धांत बताने वाला पौराणिक ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता है। जो केवल धर्म का नहीं, बल्कि मानव समाज का परिचायक होती है। कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर-सुमिर नर उतरी पारा।

कलयुग में केवल हरि नाम संकीर्तन ही भवसागर से पार करने वाली वह नैया है, जिस पर बैठकर पापी मनुष्य भी भव से पार हो जाता है। कहा गया है कि सतयुग में यज्ञ, द्वापर में दान, त्रेता में तप की बड़ी महिमा थी ।लेकिन इन सब में कलयुग की महिमा को बड़ा ही महान बताया गया है कि केवल भगवान नाम से ही इस कलिकाल में ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है।

इसलिए हमने इस पुण्य काम को करने का निर्णय लिया है और इसके लिए हमने बिहार के प. चंपारण का बगहा जिले के प्रसिद्ध चंडीस्थान को चुना है। अतः हम सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करेंगे कि आप सभी बड़ी से बड़ी संख्या में इस संकीर्तन में शामिल हो। 

 

Web Title: Bagaha Rupesh Pandey said religion human society Mahant Brijmohan Das ji Maharaj Ayodhya will join Dashrath Gaddi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे