लाइव न्यूज़ :

दूसरा बड़ा मंगलवार आज, ये हैं हनुमान जी के 3 चमत्कारिक मंदिर, जहां मिलते हैं अजब-गजब अनुभव

By मेघना वर्मा | Updated: May 19, 2020 10:49 IST

ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगलवार मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी महीने में हनुमान जी भगवान श्रीराम से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देबनारस का संकटमोचन मंदिर पूरे देश में जाना जाता है। प्रयागराज का हनुमान मंदिर अपनी खास बनावट के लिए मशहूर है।

आज बड़ा मंगलवार है। हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने के लिए ये दिन विशेष माना जाता है। बड़े मंगलवार की पूजा के लिए विशेष तैयारी की जरूरत नहीं होती मगर ये बड़ा फलदायी होता है। माना जाता है कि हनुमाज जी एकमात्र ऐसे देवता हैं जो आज भी पृथ्वी पर हैं। आज बड़ा मंगलवार है। इस दिन लोग भगवान हनुमान की पूजा करते हैं। 

ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगलवार मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी महीने में हनुमान जी भगवान श्रीराम से मुलाकात की थी। खासकर लखनऊ में ये पर्व खूब धूम से मनाया जाता है। वहीं हनुमान जी की देश में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपने आप में चमत्कारिक हैं। आइए इस मंगलवार को आपको बताते हैं ऐसे ही मंदिरों के बारे में-

1. उल्टे हनुमान

इंदौर का उल्टा हनुमान मंदिर का सबसे फेमस हैं। इस मंदिर की खास बात ये है कि इसमें हनुमान जी की उल्टी मूर्ती स्थापित हैं। मान्यता है कि यह वही स्थान है जहां से हनुमानजी ने पाताल लोक जाने के लिए पृथ्वी में प्रवेश किया था। इस मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी को चौला चढ़ाया जाता है। 

2. संकटमोचन मंदिर

बनारस का संकटमोचन मंदिर पूरे देश में जाना जाता है। माना जाता है कि मंदिर स्थापना कवि तुलसीदास ने की थी। मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन मात्र से ही हनुमान जी सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। 

3. बंधवा के हनुमान मंदिर, प्रयागराज

प्रयागराज का हनुमान मंदिर अपनी खास बनावट के लिए मशहूर है। इस मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा 20 फीट की है जो लेटी हुई है। संगम यात्रा करने आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन करने जरूर आते हैं। श्रावन के दिनों में मां गंगा का पानी इतना बढ़ जाता है कि लेटे हुए हनुमान की मूर्ति को नहला जाता है। माना जाता है कि यही वह स्थान है जहां माता सीता ने अपने सिंदूर से हनुमान जी को आरोग्य होन का वरदान दिया था। 

टॅग्स :हनुमान जीपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल