मामूली नहीं है सलमान का ब्रेसलेट, ज्योतिष शास्त्र से जानें इसके लाभ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 27, 2017 04:21 PM2017-12-27T16:21:45+5:302017-12-28T09:54:14+5:30

इसी ब्रेसलेट की बदौलत सलमान ने इंडस्ट्री में खूब तरक्की पायी है,लेकिन ज्योतिष शास्त्र इस रत्न के बारे में क्या कहता है जानिये विस्तार से

Astrological secret behind Salman Khan bracelet | मामूली नहीं है सलमान का ब्रेसलेट, ज्योतिष शास्त्र से जानें इसके लाभ

मामूली नहीं है सलमान का ब्रेसलेट, ज्योतिष शास्त्र से जानें इसके लाभ

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के हाथ में आपने ब्रेसलेट तो जरूर देखा होगा। ये ब्रेसलेट उन्हें उनके पिता सलीम ने गिफ्ट किया था इसलिए वो इसे अपना लकी चर्म मानते हैं और हमेशा पहने रखते हैं। लेकिन बात सिर्फ इतनी ही नहीं है। 

सलमान के ब्रेसलेट में फिरोजा

सलमान के इस ब्रेसलेट में आसमानी रंग का एक स्टोन यानी रत्न जड़ा हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये 'फिरोजा रत्न' है जिसे शुक्र ग्रह का रत्न माना जाता है। कहते हैं इसी रत्न को पहनने के बाद से सलमान को इंडस्ट्री में काफी सफलता और सम्मान भी मिला है। उनके को-स्टार्स से उनके रिश्ते बेहतर बने हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये रत्न कैसे-कैसे लाभ दिलाता है, आइए विस्तार से जानें... 

रत्न के लाभ

फिरोजा रत्न कई रंगों में आता है। ये गहरा नीला, हल्का नीला, आसमानी, हरे या नीले रंग के मिश्रण का भी होता है। शुक्र ग्रह के इस रत्न को पहनने से प्रेम संबंधों में लाभ मिलता है। इसके अलावा रिश्तों में मतभेद दूर करने के लिए भी ये रत्न पहना जाता है। 

कौन पहने इसे

जो लोग मनोरंजन या चमक-दमक वाली दुनिया का हिस्सा होते हैं, उन्हें इस रत्न से तरक्की पाने में सहायता मिलती है। फिरोजा रत्न पहनने से व्यक्ति हृदय और गुर्दे से जुड़े रोगों से भी बचता है। यह रत्न बुरी शक्तियों/ऊर्जा से भी रक्षा करता है। 

कब पहनें

फिरोजा रत्न शुक्र ग्रह का रत्न है इसलिए इसे शुक्रवार के दिन ही पहना जाता है। इसके अलावा गुरुवार या शनिवार के दिन भी इसे धारण किया जा सकता है। इसे सूर्योदय के समय पहना जाना चाहिए। रत्न को पहनने से पहले शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का 108 बार जाप किया जाना जरूरी है, इसके बाद ही यह रत्न पहना जाता है। 

Web Title: Astrological secret behind Salman Khan bracelet

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे