SC/ST एक्ट पर लोग गुत्मगुत्था, लेकिन पंडितजी का कहना है- मोदी सरकार पर है शनि का प्रभाव

By जनार्दन पाण्डेय | Published: September 5, 2018 06:47 PM2018-09-05T18:47:39+5:302018-09-05T18:47:39+5:30

SC/ST एक्ट के विरोध में छह सितंबर को सवर्णों ने भारत बंद का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में धारा 144 लगा दी गई है। सरकार की किरकिरी हो रही है।

Astrologer said Modi govt is in Shani effect, SC ST controversy | SC/ST एक्ट पर लोग गुत्मगुत्था, लेकिन पंडितजी का कहना है- मोदी सरकार पर है शनि का प्रभाव

नरेंद्र मोदी, अमित शाह फाइल फोटो

नई दिल्ली, 5 अगस्तः ज्योतिषी पंडित दिवाकर त्रिपाठी का दावा है कि उन्होंने 10 अप्रैल 2018 को ही मोदी सरकार के द्वारा सितंबर माह में एक बड़ा फैसला लेने के बारे में भविष्यवाणी कर चुके थे।

उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही ग्रहों की चाल देखकर यह भविष्यवाणी कर दी थी। अब 6 सितंबर, 2018 से सूर्य पुत्र शनिदेव से मार्गी हो रहे हैं। वह बृहस्‍पति की राशि धनु राशि में मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले शनि की ग्रह दशा बदलकर मार्गी से वक्री हो गई थी। शनि के वक्री होने पर प्राथमिक असर यह होता है कि समाज में विवाद पैदा होते हैं। सा‌‌‌थ ही मुद्रा में गड़बड़ी आती है। आध्यात्म के क्षेत्र में भी विवाद की स्थिति बनेगी। जाति विद्रोह की भी स्थितियां बनती हैं। ऐसा होने पर वह नकारात्मक असर डालते हैं। इसी का असर था कि वक्री शनि ने एससी/एसटी एक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश के खिलाफ अध्यादेश ले आए।

इसका असर यह हो रहा है कि छह सितंबर को सवर्णों ने भारत बंद का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में धारा 144 लगा दी गई है। सरकार की किरकिरी हो रही है। लेकिन अब श‌नि ने मार्गी हो रहे हैं। इससे समता के अवसर बनने शुरू होंगे। लेकिन वह अभी अपनी स्थिति में पहुंच नहीं पाए हैं।

इसके अलावा वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। वृषभ और कन्या राशि पर शनि की ढइया चल रही है। इसके चलते मानसिक उलझन, आर्थ‌िक तनाव, शुभ कामों में अवरोध बने रहेंगे। इनसे बचने के लिए ईमानदारी के रास्ते आगे बढ़ें।

पेट्रोल के दामों में आएगी गिरावट

शनि आजीविका के साधनों, जनता व जनता के सेवकों, तकनीकी कार्य, अध्ययन, अध्यापन, पूजा-पाठ, निर्माण व इंडस्ट्री में प्रभाव डालते हैं। लेकिन बीते दिनों शनि के मार्गी होने से इनमें अवरोध आ रहे थे। अब शनि के परिवर्तन से इन स्थितियों पर असर पड़ेगा। इनमें एक खास बात यह भी है कि पेट्रोल के आसमान छूते दाम भी अब नीचे जा सकते हैं। बृहस्पति की स्थिति सुधरने से पेट्रोल के दामों में गिरावट आने की संभावना है।

Web Title: Astrologer said Modi govt is in Shani effect, SC ST controversy

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे