April Vrat-Tyohar List: शीतला अष्टमी से चैत्र नवरात्रि और रामनवमी तक, देखें अप्रैल में व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 31, 2021 03:51 PM2021-03-31T15:51:32+5:302021-03-31T15:51:32+5:30
April Vrat-Tyohar List: अप्रैल के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। इसमें चैत्र नवरात्रि से लेकर चैती छठ, रामनवमी भी शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह होली के त्योहार के साथ शुरू हो गया है। साथ ही अंग्रेजी कैलेंडर की बात करें तो अप्रैल माह भी शुरू हो रहा है। इस माह कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। चैत्र माह के लिहाज से हिंदुओं के व्रत-त्योहार तो इस माह पड़ेंगे पर साथ ही गुड फ्राइडे और ईस्टर भी अप्रैल माह में हैं। देखिए अप्रैल में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट..
तारीख | व्रत-त्योहार |
2 अप्रैल | गुड फ्राइडे |
4 अप्रैल | ईस्टर |
4 अप्रैल | शीतला अष्टमी |
7 अप्रैल | पापमोचिनी एकादशी |
9 अप्रैल | प्रदोष व्रत |
10 अप्रैल | मासिक शिवरात्रि |
13 अप्रैल | चैत्र नवरात्रि प्रारंभ/ घटस्थापन/गुड़ी पड़वा |
14 अप्रैल | बैशाखी |
16 अप्रैल | विनायक चतुर्थी |
18 अप्रैल | चैती छठ |
20 अप्रैल | दुर्गाष्टमी |
21 अप्रैल | रामनवमी |
22 अप्रैल | नवरात्रि पारण |
23 अप्रैल | कामदा एकादशी |
24 अप्रैल | शनि प्रदोष |
26 अप्रैल | चैत्र पूर्णिमा |