Amavasya 2026 Date List: साल 2026 में दो शनि अमावस्या, जानिए हर माह की अमावस्या तिथि और उनका धार्मिक महत्व
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 14:00 IST2025-12-27T14:00:27+5:302025-12-27T14:00:27+5:30
साल 2026 में प्रत्येक अमावस्या अपने विशेष महत्व और शुभ कार्यों के लिए अवसर प्रदान करेगी। तो चलिए जानते हैं नए साल में अमावस्या कब-कब है और हर माह की अमावस्या तिथि और उनका धार्मिक महत्व क्या है।

Amavasya 2026 Date List: साल 2026 में दो शनि अमावस्या, जानिए हर माह की अमावस्या तिथि और उनका धार्मिक महत्व
Amavasya 2026 Date List: हिन्दू पंचांग के अनुसार अमावस्या वह तिथि है जब आकाश में चन्द्रमा दिखाई नहीं देता। यह तिथि चन्द्र मास की अंतिम तिथि मानी जाती है और इसका धार्मिक, आध्यात्मिक तथा पितृ-स्मरण से गहरा संबंध है। अमावस्या का सबसे बड़ा महत्व पितरों के तर्पण से जुड़ा है। मान्यता है कि इस दिन किए गए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध से पितृगण तृप्त होते हैं और परिवार को आशीर्वाद देते हैं। विशेष रूप से, सर्वपितृ अमावस्या एवं महालय अमावस्या। इन दिनों का पितृ कार्यों में अत्यंत महत्व है।
शास्त्रों के अनुसार अमावस्या पर स्नान, दान और जप-तप करने से पापों का नाश होता है। इस दिन गंगा, यमुना या अन्य पवित्र नदियों में स्नान का विशेष पुण्य बताया गया है। चन्द्रमा मन का कारक माना जाता है। अमावस्या को चन्द्रमा का अभाव होता है, इसलिए यह दिन आत्मचिंतन, मौन व साधना के लिए उपयुक्त माना गया है। कई साधक इस दिन व्रत रखकर ध्यान करते हैं।
अमावस्या व्रत का महत्व
अमावस्या का व्रत विशेष रूप से शिव भक्ति और पितृ शांति के लिए किया जाता है। महिलाएँ परिवार की सुख-शांति के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन अन्न, वस्त्र, तिल, घी, काले तिल, गाय और ब्राह्मण को दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति मानी गई है। अमावस्या को नए कार्य आरंभ करने से परहेज़ किया जाता है। यह तिथि तांत्रिक साधना और विशेष पूजा के लिए भी जानी जाती है। दीपदान करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश माना जाता है।
अमावस्या केवल अंधकार की तिथि नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, पितृ सम्मान और आध्यात्मिक जागरण का अवसर है। सही विधि और श्रद्धा से किया गया कर्म इस दिन विशेष फल देता है। साल 2026 में प्रत्येक अमावस्या अपने विशेष महत्व और शुभ कार्यों के लिए अवसर प्रदान करेगी। तो चलिए जानते हैं नए साल में अमावस्या कब-कब है और हर माह की अमावस्या तिथि और उनका धार्मिक महत्व क्या है।
तिथि एवं अमावस्या का नाम
18 जनवरी 2026, रविवार - मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या
17 फरवरी 2026, मंगलवार - फाल्गुन अमावस्या
18 मार्च 2026, बुधवार - चैत्र अमावस्या
17 अप्रैल 2026, शुक्रवार - वैशाख अमावस्या
16 मई 2026, शनिवार - ज्येष्ठ अमावस्या
14 जून 2026, रविवार - अधिक मास अमावस्या
14 जुलाई 2026, मंगलवार - आषाढ़ अमावस्या
12 अगस्त 2026, बुधवार - श्रावण अमावस्या या सावन अमावस्या
10 सितंबर 2026, गुरुवार - भाद्रपद अमावस्या
10 अक्टूबर 2026, शनिवार - आश्विन अमावस्या
8 नवंबर 2026, रविवार - कार्तिक अमावस्या
8 दिसंबर 2026, मंगलवार - मार्गशीर्ष अमावस्या