लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra Suspended: सावधान... हो रही भारी बारिश, अमरनाथ की यात्रा रोकी गई, देखें वीडियो

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 6, 2024 11:51 IST

Amarnath Yatra Suspended: अमरनाथ आने का प्लान बनाने वाले यात्री सावधान हो जाए। यहां हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने अमरनाथ तीर्थयात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

Open in App

Amarnath Yatra Suspended: अमरनाथ आने का प्लान बनाने वाले यात्री सावधान हो जाए। यहां हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने अमरनाथ तीर्थयात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण शनिवार (6 जुलाई) को अमरनाथ यात्रा को गुफा मंदिर के दोनों मार्गों पर अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि कल रात से बालटाल और पहलगाम मार्गों पर रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर यह कदम उठाया गया है। 3,800 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1.50 लाख को पार कर गई है।

यहां बताते चले कि अमरनाथ यात्रा 29 जून को दो मार्गों - अनंतनाग में पारंपरिक 48 किलोमीटर नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल में 14 किलोमीटर छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग - से शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में प्रार्थना की थी। अमरनाथ यात्रा के लिए मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ खास होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, अमरनाथ पवित्र गुफा के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

जम्मू के मैदानी इलाकों में रात भर/सुबह-सुबह मानसून की बारिश जारी रहेगी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थर गिरने, भूस्खलन का कम जोखिम है। अमरनाथ पवित्र गुफा और शेषनाग में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि रात में यह तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। चंदनवारी और बालटाल में तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

अगले 4 दिनों के दौरान कोई बड़ी बारिश की उम्मीद नहीं है। थोड़े समय के लिए गरज के साथ बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राJammuजम्मू कश्मीरभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल