लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2022: जयेष्ठ पूर्णिमा पर भगवान शिव की प्रथम पूजा संपन्न, 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू, जानें शेयडूल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 14, 2022 18:01 IST

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, अमरनाथ गुफा में मंगलवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रथम पूजा हुई। साधु-संत व विद्वानों ने हवन और आरती कर पवित्र हिमलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना की।

Open in App
ठळक मुद्देपवित्र गुफा से सुबह व शाम को आरती का सीधा प्रसारण भी करवाने का फैसला किया गया है। आरती का सीधा प्रसारण 30 जून से 11 अगस्त तक होगा। आरती अमरनाथ श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित होगी।

Amarnath Yatra 2022: दो सालों के बाद संपन्न होने वाली अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए जयेष्ठ पूर्णिमा पर होने वाली प्रथम पूजा को इस बार भी पवित्र गुफा में आयोजित किया गया। वर्ष 2019 में इसे जम्मू में संपन्न किया गया था पर जबकि पिछले साल अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिए जाने के बावजूद भी प्रथम पूजा पवित्र गुफा में संपन्न की गई थी।

अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, अमरनाथ गुफा में मंगलवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रथम पूजा हुई। साधु-संत व विद्वानों ने हवन और आरती कर पवित्र हिमलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसमें अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नितेश्वर कुमार के साथ बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

दो साल बाद 30 जून से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए शिवभक्त काफी उत्साहित हैं। ऐसे में श्राइन बोर्ड करीब छह से सात लाख श्रद्धालुओं के यात्रा में पहुंचने की उम्मीद लगाकर तैयारियों में जुटा हुआ है। आज के प्रथम पूजा कार्यक्रम के लिए बाबा अमरनाथ एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास के तीन पदाधिकारियों को न्योता दिया गया।

इनमें न्यास के अध्यक्ष पवन कोहली के अलावा महामंत्री सुदर्शन खजूरिया व उपाध्यक्ष शक्ति दत्त शर्मा शामिल रहे। कोरोना काल से पहले प्रथम पूजा चंदनबाड़ी में की जाती थी लेकिन कोरोना के कारण उपजे हालात में वर्ष 2019 में इसे जम्मू में संपन्न करवाया गया था तो पिछले साल यात्रा रद्द होने के बावजूद गुफा में।

पवित्र गुफा से सुबह व शाम को आरती का सीधा प्रसारण भी करवाने का फैसला किया गया है। आरती का सीधा प्रसारण 30 जून से 11 अगस्त तक होगा। आरती अमरनाथ श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित होगी। सुबह छह बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक और शाम को पांच बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक आरती का प्रसारण होगा।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल