लाइव न्यूज़ :

बद्रीनाथ दोहराने जा रहा है इतिहास, 100 साल बाद फिर नहीं होंगे अखंड ज्योति के दर्शन- जानिए क्या हुआ था पहले

By मेघना वर्मा | Updated: April 18, 2020 09:38 IST

भगवान बद्रीनारायण के कपाट अब 30 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं सारी तैयारियां भी अंतिम चरण पर पहुंच गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबदरीनाथ धाम में कपाट खुलने में सिर्फ 13 दिन ही शेष रह गए हैं।एक बार फिर से 100 साल बाद इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है।

देश इस समय कोरोना वायरस की चपेट में है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। 15 अप्रैल से बढ़कर अब लॉकडाउन 3 मई तक का हो गया है। वहीं इस लॉकडाउन की वजह से बहुत सारी चीजों में रुकावटें भी आई हैं। 

भगवान बद्रीनारायण के कपाट अब 30 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं सारी तैयारियां भी अंतिम चरण पर पहुंच गई हैं। आदि काल से कपाल खुलने और धार्मिक अनुष्ठानों होने की ये परंपरा चली आ रही है। मगर इस बार कोरोना वायरस की वजह से भक्तों की भीड़ इकट्ठा नहीं हो पाएगी। वैसे ये पहली बार नहीं होगा जब कपाट खुलने पर भक्तों की संख्या नहीं होगी। ऐसा पहले भी एक बार हो चुका है। 

सौ साल बाद खुद को दोहराने इतिहास

दरअसल धाम के धर्माधिकारी भुवन उनियाल ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया कि इससे पहले साल 1920 में एक बार ऐसा हो चुका है जब बद्रीनारायण के कपाट खुलने पर भक्तों की भीड़ नहीं जमा थी। जिस तरह इस समय पूरा देश कोरोना की चपेट में है उस समय गढ़वाल परिक्षेत्र में हैजा फैला हुआ था। जिस वजसे धाम पर यात्री नहीं पहुंचे थे।

एक बार फिर से 100 साल बाद इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है। इस साल भी कोरोना और लॉकडाउन महामारी के चलते दाम के कपोटोद्धाटन पर तीर्थयात्री नहीं पहुंचेंगे। एक बार फिर से तीर्थयात्रियों के अखंड ज्योति के दर्शन ना कर पाने की स्थिती बन रही है। 

वहीं बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने में सिर्फ 13 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में मंदिर समिति के अवर अभियंता गिरीश रावत के नेतृत्व में 18 सदस्यों का दल शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचा है। ये दल कपाट खुलने से पहले मंदिर की सभी व्यवस्थाओं दुरुस्त करेगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल