आज का राशिफल: सिंह राशि पर आज भाग्य रहेगा मेहरबान, हर काम में सफलता के योग, पढ़ें 19 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 19, 2020 07:12 AM2020-03-19T07:12:45+5:302020-03-19T07:12:45+5:30

आज का राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को आज खराब स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। मकर जातकों के लिए लाभ का दिन होगा। पढ़ें 19 मार्च का राशिफल...

aaj ka rashifal today horoscope 19 march 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs | आज का राशिफल: सिंह राशि पर आज भाग्य रहेगा मेहरबान, हर काम में सफलता के योग, पढ़ें 19 मार्च का राशिफल

पढ़ें 19 मार्च का राशिफल

Highlightsआज का राशिफल: मकर राशि के लिए आज आकस्मिक धन लाभ के योगधनु जातकों के लिए आज का दिन रोमांस और प्रेम से भरा, वृश्चिक गहरे जल से दूर रहें

मेष

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज कुछ नये लोगों से मुलाकात संभव है जो आपके लिए भविष्य़ में बेहद अहम साबित हो सकते हैं। लक्ष्य को सामने रखकर परिश्रम करें। सफलता भी निश्चित है।

वृषभ

आज करियर को लेकर कोई अच्छी बात आपके साथ हो सकती है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों के लिए दिन अच्छा है। खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक समृद्धि भी आपके साथ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर की यात्रा को टालने की कोशिश करें।

मिथुन

नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। नुकसान होगा। नए कार्य को शुरू करने के लिए भी आज का दिन बहुत शुभ नहीं है। क्रोध पर संयम रखें। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा।

कर्क

आज अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। बेहतर है कि मसले को बातचीत से सुलझाया जाए। वैसे व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सबकुछ आपके पक्ष में जाएगा। कार्यों में सफलता के योग हैं। पुराने रूके हुए कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। लव लाइफ के लिए भी ये दिन यादगार बन सकता है। खर्च पर जरूर ध्यान रखें।

कन्या

आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतने का दिन नहीं है। इसे लेकर गंभीर रहे। दिन वैसे मिलाजुला रहने वाला है। आकस्मिक खर्च की संभावना है। प्रियजन के साथ मुलाकात से समय आनंद में व्यतीत होगा। शेयर में निवेश करने को लेकर सावधानी बरतें।

तुला 

आज काम और रिश्तों के मामले में बाजी आप मारने वाले हैं। दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। हालांकि, कोई भी कदम उठाने से पहले जरूर सोच-विचार करें और अतिउत्साह से बचने की कोशिश करें। घर में वारावरण शांतिपूर्ण होगा। व्यापार के लिहाज से भी दिन अच्छा गुजरने वाला है।

वृश्चिक

आज पारिवारिक क्लेश आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। गहरे पानी से भी दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भावुकता से बचें और सोच-समझकर फैसला लें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु

आज आपका दिन रोमांस और प्रेम से भरा है। उत्साह से आप भरे हुए हैं। किसी करीब से हालांकि विवाद अपने मन को खट्टा कर सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर

आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आया है। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। पुराने कर्ज लौट सकते हैं। व्यवसाय में भी बड़ा लाभ होने का योग है। हालांकि, पैसे का इस्तेमाल कैसे और कहां करना है, इसे लेकर सतर्क रहे। दोपहर बाद परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। 

कुंभ

आज स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। परिवारजनों के साथ कलह की संभावना है। कानूनी कार्यों में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। 

मीन

आज आपके लिए आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिक तौर पर लाभ होगा।

Web Title: aaj ka rashifal today horoscope 19 march 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे