Aaj Ka Rashifal: 14 जुलाई का राशिफल, जानें आपके लिए कैसा रहने वाला बुधवार का दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 14, 2021 08:41 AM2021-07-14T08:41:12+5:302021-07-14T08:44:01+5:30

14 July 2021: पंचांग के अनुसार ये आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। पढ़ें 14 जुलाई, 2021 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 July 2021 horoscope in hindi rashifal today all zodiac sign | Aaj Ka Rashifal: 14 जुलाई का राशिफल, जानें आपके लिए कैसा रहने वाला बुधवार का दिन

14 जुलाई, 2021 का राशिफल

मेष: नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर सराहना मिलेही। पारिवारिक वातावरण भी सुखद बना रहेगा। दिन आपके अनुकूल है। काम की कुछ हद तक व्यस्तता रह सकती है।

वृषभ: वरिष्ठजनों, माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भूमि खरीद और गृह निर्माण आदि कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। धैर्य से काम लें। सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

मिथुन: नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। जवाबदेही अधिक रहेगी। मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। जीवनसाथी से बहस-कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम है।

कर्क: नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ है। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से खुश होंगे। आर्थिक उन्नति के आसार हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

सिंह: कार्यक्षेत्र-कारोबार में प्रगति मिलेगी। आर्थिक चिंता बनी रहेगी। महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या: बिजनेस, नौकरी आदि में प्रगति के आसार हैं। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में भी अच्छा समाचार मिल सकता है। दिन मिलाजुला रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

तुला: कारोबार-व्यापार से आप अगर जुड़े हैं और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो आज के लिए टालना बेहतर रहेगा। थोड़ी उलझन वाली स्थिति रहेगी। इसलिए बड़े-बुजुर्ग और अनुभवी लोगों की राय ली। सरकारी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। 

वृश्चिक: व्यापारिक क्षेत्र के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के प्रयास में जुटे छात्रों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। 

धनु: कार्यस्थल से संबंधित कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका बनी रहेगी। वाणी और भाषा पर संयम रखें। किसी बहस में खुद को नहीं उलझाएं।

मकर: पारिवारिक खर्चों में वृद्धि से कुछ तनाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए दिन अच्छा है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में कहीं छोटी यात्रा का योग बन सकता है।

कुंभ: कानूनी विवाद से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसका ध्यान रखें। दिन मध्यम है। वाणी पर संयम रखें।

मीन: बिजनेस-व्यापार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लाभ के योग हैं। पुराने कर्ज आदि लौटने से धनलाभ की उम्मीद रहेगी। गहरे जल से दूर रहें या वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें।

Web Title: Aaj Ka Rashifal 14 July 2021 horoscope in hindi rashifal today all zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे