Aaj Ka Rashifal 13 September 2022: मेष, सिंह और तुला राशिवाले रहें सावधान, इन 2 राशि के जातकों को होगा धनलाभ

By रुस्तम राणा | Published: September 13, 2022 06:48 AM2022-09-13T06:48:34+5:302022-09-13T06:48:34+5:30

Aaj Ka Rashifal 13 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 13 September 2022 mesh singh and tula rashi people may face hurdles today | Aaj Ka Rashifal 13 September 2022: मेष, सिंह और तुला राशिवाले रहें सावधान, इन 2 राशि के जातकों को होगा धनलाभ

Aaj Ka Rashifal 13 September 2022: मेष, सिंह और तुला राशिवाले रहें सावधान, इन 2 राशि के जातकों को होगा धनलाभ

मेष: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से सतर्क रहने की सलाह है। निवेश से दूरी बनाए रखें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। यात्रा से थकान महसूस करेंगे।

वृषभ: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। आपको शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

मिथुन: आज कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सीनियर का ध्यान आकृर्षित करने में आप सफल होंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। 

कर्क: आज भाग्य का चक्र आपके साथ है। बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्र पर जा सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने की संभावना है।

सिंह: आज अचानक से किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी होने की संभावना है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य से काम लें।

कन्या: आज जीवनसाथी की सेहत आज कुछ नाजुक रह सकती है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

तुला: आज परिस्थितियां आपके विपरीत होंगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। किसी के साथ अपनी बहसबाजी हो सकती है। काम कम उलझन ज्यादा होगी।

वृश्चिक: आज आप गंभीर फैसले लेंगे। प्रेम जीवन में संभावना है कि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किंतु आप परिस्थिति को संभाल लेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। 

धनु: आज संपत्ति से जुड़ा महत्वपूर्ण विवाद सुलझ सकता है। सुख-सुविधा का आनंद लेंगे। मां जी से रिश्ते बेहतर होंगे। उनकी सेहत में भी सुधार आएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

मकर: आज आप जोश और जुनून के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। किसी नई जगह जा सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करें। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ: आज आपके घर में वातावरण सामान्य रहेगा। अपनी संवाद शैली से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। धन के निवेश में फायदा होगा। धन बचत करने में सफल होंगे। आपको चतुराई से निवेश करना होगा।  

मीन: आज आपको निर्णय लेने में असुविधि का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक बिजी रहेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे।

Web Title: Aaj Ka Rashifal 13 September 2022 mesh singh and tula rashi people may face hurdles today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे