Rashifal 11 February 2026: आज तुला राशिवालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पर इन राशि के जातकों को होना पड़ेगा निराश
By रुस्तम राणा | Updated: February 11, 2026 05:55 IST2026-02-11T05:55:35+5:302026-02-11T05:55:35+5:30
सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Rashifal 11 February 2026: आज तुला राशिवालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पर इन राशि के जातकों को होना पड़ेगा निराश
Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।
मेष दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अटका हुआ लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिल सकता है। आज किसी भी चीज को हल्के में लेने की कोशिश न करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन दैनिक राशिफल: आज प्रियतम के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको ऐक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचना होगा। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
कर्क दैनिक राशिफल: आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। परिवार में यदि कोई शादी योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती हैं।
सिंह दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में आप ऊर्जावान नजर आएंगे। आत्म-विश्वास बढ़ेगा। आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त न होने पर निराश भी हो सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल: आज किसी से बहसबाजी हो सकती है। आज आप धन संचय करने में सफल होंगे, लेकिन वह पैसा आपके हाथ में नहीं रुकेगा। लोग आपसे आर्थिक मदद की गुहार लगा सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। कार्य-व्यापार के लिए दिन शुभ है, लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप किसी की मदद कर सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज वहीं यात्रा करते समय आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा। धन की लेनदेन में सावधानी बरतें। गृह क्लेश को लेकर मन दुखी रहेगा।
धनु दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है।
मकर दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। कार्य हेतु की गई यात्रा सफल हो सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल: आज अधिक पाने की लालसा में कोई शॉर्टकट का रास्ता न अपनाएं तो बेहतर है। सोशल मीडिया पर किसी ज्वलंत मुद्दे पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल: आज वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना में चोटिल हो सकते हैं। समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। अचानक से किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।