Aaj Ka Rashifal 09 November 2025: आज धन हानि के संकेत, लेनदेन में बरतें सावधानी

By रुस्तम राणा | Updated: November 9, 2025 05:36 IST2025-11-09T05:36:06+5:302025-11-09T05:36:06+5:30

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Aaj Ka Rashifal 09 November 2025 read your daily horoscope in hindi | Aaj Ka Rashifal 09 November 2025: आज धन हानि के संकेत, लेनदेन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal 09 November 2025: आज धन हानि के संकेत, लेनदेन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal 09 November 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूत दिखाई पड़ रहा है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे।   

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपका मन किसी चीज को लेकर चंचल दिखाई देगा। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा।    

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। विदेशगमन की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज लाभ के प्रबल योग बनेंगे। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। मित्रजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज खुद के लिए समय कम निकाल पाएंगे। ऑफिस में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। शीघ्र ही कामयाबी मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल: आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपकी कोई कामना पूरी हो सकती है जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। आपके ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। छात्र-छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज मन में बेचैनी की भावना रहेगी। किसी अंजान डर से मन अशांत रहेगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। आज वाहन सावधानी से चलाने की सलाह है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। आज व्यापार में साझेदारी से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल: आज सेहत के लिहाज से दिन बहुत अनुकूल नहीं है। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।

मकर दैनिक राशिफल: आज प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी।   

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। माता जी की सेहत दुरूस्त रहेगी। उनके साथ रिश्ते मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल: आज आपके साहस में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

Web Title: Aaj Ka Rashifal 09 November 2025 read your daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे