आज का पंचांग: आज दिल्ली में राहु काल 1.53 बजे से, पढ़िए 5 सितंबर, 2019 का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 5, 2019 07:04 AM2019-09-05T07:04:54+5:302019-09-05T07:04:54+5:30

Aaj Ka Panchang: दिल्ली में दिशा शूल आज दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। अभिजीत मुहूर्त दिन में 11.55 बजे से 12.45 तक का है।

Aaj Ka Panchang in hindi 5th September 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | आज का पंचांग: आज दिल्ली में राहु काल 1.53 बजे से, पढ़िए 5 सितंबर, 2019 का पंचांग

5 सितंबर, 2019 का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: राहु काल दोपहर बाद 1.53 बजे से, 03.27 बजे होगा खत्मविजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.25 बजे से 3.15 बजे तक होगा

आज 5 सितंबर, 2019 (गुरुवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 01.53 बजे से शुरू होगा और यह 03.27 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के शुक्ल पक्ष की यह सप्तमी तिथि है जो रात 08.49 तक जारी रहेगी। इसके बाद अष्टमी की शुरुआत होगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.55 बजे से 12.45 तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.05 बजे और सूर्यस्त शाम 06.35 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.25 बजे से 3.15 तक होगा। अमृत काल शाम 05.45 बजे से 07.21 तक है। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर01.59 PM से 03.32 PM
पटना01.21 PM से 02.55 PM
लखनऊ01.38 PM से 03.12 PM
नई दिल्ली01.53 PM से 03.27 PM
मुंबई02.10 PM से 03.42 PM
उज्जैन01.58 PM से 03.31 PM
कोलकाता01.08 PM से 02.41 PM

Web Title: Aaj Ka Panchang in hindi 5th September 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे