आज का पंचांग: दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद इतने बजे से होगा शुरू, पढ़िए 28 अगस्त का पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 28, 2019 07:00 AM2019-08-28T07:00:24+5:302019-08-28T07:00:24+5:30
Aaj Ka Panchang: सूर्य माघ नक्षत्र में हैं। वहीं, तिथि की बात करें तो भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी रात 11.28 बजे तक है। इसके बाद चतुर्दशी की शुरुआत होगी।
आज 28 अगस्त, 2019 (बुधवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर 12.22 बजे से शुरू होगा और यह 01.58 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य माघ नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज रात 11.28 बजे तक है। इसके बाद चतुर्दशी की शुरुआत होगी।
यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई भी नहीं है। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.01 बजे और सूर्यस्त शाम 06.44 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.29 बजे से 3.20 तक होगा। अमृत काल शाम 05.09 बजे से 06.35 तक है। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर | राहु काल |
जयपुर | 12.28 PM से 02.03 PM |
पटना | 11.51 AM से 01.25 PM |
लखनऊ | 12.07 PM से 01.42 PM |
नई दिल्ली | 12.22 PM से 01.58 PM |
मुंबई | 12.40 PM से 02.13 PM |
उज्जैन | 12.28 PM से 02.02 PM |
कोलकाता | 11.38 PM से 01.12 PM |
आज का त्योहार
आज भगवान शिव के महत्वपूर्ण व्रत में एक प्रदोष है। हर मास के प्रत्येक पक्ष की त्रयोदशी को किये जाने वाले इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव खुश होते हैं और समस्याओं से दूर करते हैं। त्रयोदशी को तेरस भी कहते हैं। इसलए कई जगहों पर प्रदोष व्रत को तेरस भी कहा जाता है। खास बात ये है कि प्रदोष व्रत के साथ-साथ मासिक शिवरात्रि भी आज ही है।