23 जुलाई का पंचांग: आज कितने बजे से है राहु काल, देखें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और कैलेंडर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 23, 2019 07:05 AM2019-07-23T07:05:10+5:302019-07-23T07:05:10+5:30

aaj ka panchang in hindi 23rd july 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | 23 जुलाई का पंचांग: आज कितने बजे से है राहु काल, देखें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और कैलेंडर

23 जुलाई, 2019 का पंचांग

आज 23 जुलाई, 2019 (मंगलवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल शाम 3.50 बजे से शुरू हो जाएगा और 5.32 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य पुष्य नक्षत्र में हैं। सावन मास के कृष्ण पक्ष की यह षष्ठी तिथि है।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर का है इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दोपहर 12.00 बजे से 12.55 तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.41 और सूर्यस्त शाम 7.14 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.43 बजे से 3.37 तक रहेगा। वहीं, अमृत काल सुबह 7.53 बजे से 9.40 बजे तक रहेगा।

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर3.55 PM से 5.35 PM
पटना3.16 PM से 4.56 PM
लखनऊ3.34 PM से 5.14 PM
नई दिल्ली3.50 PM से 5.32 PM
मुंबई 3.59 PM से 5.36 PM
उज्जैन3.51 PM से 5.30 PM
कोलकाता3.00 PM से 4.39 PM

सावन-2019: आज पहला मंगला गौरी व्रत

सावन-2019 का आज पहला मंगला गौरी व्रत है। भगवान शिव को प्रिय सावन मास में अगर सोमवार भोलेनाथ को समर्पित है तो वहीं, मंगलवार को देवी गौरी की पूजा की जाती है। मंगला गौरी व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाएं श्रावण मास में हर मंगलवार को करती हैं। मंगला गौरी व्रत को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 'श्री मंगला गौरी व्रतम' भी कहा जाता है। इस सावन मास में 4 सोमवार के साथ 4 मंगलवार भी पड़ रहे हैं।

Web Title: aaj ka panchang in hindi 23rd july 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे