Aaj Ka Panchang: आज कितने बजे से है राहु काल और क्या है अभिजीत मुहूर्त, पढ़े 6 जनवरी का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 6, 2020 07:23 AM2020-01-06T07:23:22+5:302020-01-06T07:23:22+5:30

आज का पंचांग: देश की राजधानी दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.06 बजे से 12.48 तक का है।

aaj ka panchang 6 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool | Aaj Ka Panchang: आज कितने बजे से है राहु काल और क्या है अभिजीत मुहूर्त, पढ़े 6 जनवरी का पंचांग

आज का पंचांग: 6 जनवरी, 2020 का पंचांग

HighlightsAaj Ka Panchang: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथिआज पुत्रदा एकादशी का भी व्रत, दिल्ली में राहु काल सुबह 08.33 बजे से होगा शुरू

Panchang 6th January 2020, Aaj Ka panchang: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। ये पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का भी दिन है। एकादशी कल (मंगलवार) तड़के 4.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी की शुरुआत होगी। देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 08.33 बजे से शुरू होगा और ये 09.51 बजे तक रहेगा।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.06 बजे से 12.48 तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.15 बजे और सूर्यास्त शाम 05.39 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.11 बजे से 2.52 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 

जयपुर           08:36 AM से 09:55 AM
पटना            07:56 AM से 09:16 AM
लखनऊ       08:15 AM से 09:34 AM
भोपाल          08:24 AM से 09:45 AM
मुंबई            08:36 AM से 09:59 AM

Web Title: aaj ka panchang 6 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे