Aaj Ka Panchang: सूर्य ग्रहण पर आज दिल्ली में राहु काल का क्या है समय, पढ़ें आज का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 26, 2019 07:31 AM2019-12-26T07:31:02+5:302019-12-26T07:31:02+5:30

Aaj Ka Panchang: आज इस साल आखिरी सूर्य ग्रहण है। इस मौके पर दिल्ली में राहु काल का समय दोपहर 1.39 बजे से शुरू होगा।

aaj ka panchang 26 december 2019 in hindi rahu kaal timing shubh muhurat choghadiya and dishahool | Aaj Ka Panchang: सूर्य ग्रहण पर आज दिल्ली में राहु काल का क्या है समय, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj ka Panchang: दिल्ली में राहु काल दोपहर 01.39 बजे से

HighlightsAaj Ka Panchang: दिल्ली में राहु काल दोपहर 01.39 बजे से होगा शुरूआज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, दिशा शूल दिल्ली में आज दक्षिण दिशा का

Aaj Ka Panchang: आज 26 दिसंबर, 2019 (गुरुवार) का पंचांग आप यहां देख सकते हैं। आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 01.39 बजे से शुरू होगा और ये 02.56 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य मूल नक्षत्र में है। ये पौष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है जो सुबह 10.43 बजे तक है। इसके बाद प्रतिपदा की शुरुआत हो जाएगी। यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। 

दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.01 बजे से 12.42 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.12 बजे और सूर्यास्त शाम 05.31 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.05 बजे से 2.46 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

   आज का राहु काल
शहर             राहु काल 
जयपुर           01:46 PM से 03:04 PM
पटना            01:09 PM से 02:28 PM
लखनऊ       01:25 PM से 02:44 PM
भोपाल          01:41 PM से 03:01 PM
मुंबई            02:01 AM से 03:24 AM

Web Title: aaj ka panchang 26 december 2019 in hindi rahu kaal timing shubh muhurat choghadiya and dishahool

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे