आज का पंचांग: माघ माह की आज से शुरुआत, सूर्य भी बदल रहे हैं नक्षत्र, पढ़ें 11 जनवरी का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 11, 2020 07:31 AM2020-01-11T07:31:55+5:302020-01-11T07:31:55+5:30

आज का पंचांग: सूर्य अभी पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। रात 7.50 के बाद सूर्य उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र में प्रवेश करेगा। दिल्ली में राहु काल सुबह 09.52 बजे से शुरू होगा।

aaj ka panchang 11 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool | आज का पंचांग: माघ माह की आज से शुरुआत, सूर्य भी बदल रहे हैं नक्षत्र, पढ़ें 11 जनवरी का पंचांग

11, जनवरी 2020 का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: आज से माघ माह की शुरुआत, सूर्य भी बदल रहे हैं नक्षत्रनई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त दिन में 12.08 बजे से है

Panchang 11th January 2020, Aaj Ka panchang: आज 11 जनवरी, 2020 का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज से माघ मास की शुरुआत हो रही है और ये कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। प्रतिपदा तिथि रात 10.40 बजे तक है। इसके बाद द्वितीया तिथि की शुरुआत होगी।  देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 09.52 बजे से शुरू होगा और ये 11.10 बजे तक रहेगा।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। रात 7.50 के बाद हालांकि सूर्य उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.08 बजे से 12.50 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.15 बजे और सूर्यास्त शाम 05.42 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.13 बजे से 2.55 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 

जयपुर           09:56 AM से 11:15 AM
पटना            09:17 AM से 10:37 AM
लखनऊ       09:35 AM से 10:55 AM
भोपाल          09:46 AM से 11:07 AM
मुंबई            10:00 AM से 11:23 AM

Web Title: aaj ka panchang 11 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे