आज का पंचांग: राहु काल और शुभ मुहूर्त का आज क्या है समय, पढ़ें 11 फरवरी का पंचांग

By विनीत कुमार | Published: February 11, 2020 07:23 AM2020-02-11T07:23:30+5:302020-02-11T07:23:30+5:30

आज का पंचांग: नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 03.22 बजे से शुरू होगा और ये 04.45 बजे तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त 12.13 बजे से है।

aaj ka panchang 11 February 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya | आज का पंचांग: राहु काल और शुभ मुहूर्त का आज क्या है समय, पढ़ें 11 फरवरी का पंचांग

11 फरवरी का पंचांग

HighlightsAaj Ka Panchang: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.26 बजे से

Panchang 11 February 2020, Aaj Ka panchang: आज 11 फरवरी, 2020 (सोमवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है जो रात 02.52 बजे खत्म होगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। 

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 03.22 बजे से शुरू होगा और ये 04.45 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) 12.13 बजे से 12.58 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.03 बजे और सूर्यास्त शाम 06.08 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.26 बजे से 3.11 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 
जयपुर           03:28 PM से 04:52 PM
पटना            02:52 PM से 04:16 PM
लखनऊ       03:08 PM से 04:32 PM
भोपाल          03:24 PM से 04:49 PM
मुंबई            03:45 PM से 05:11 PM

Web Title: aaj ka panchang 11 February 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे