लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: तीन राशियों को आज मिलेगा लाभ, जानें 29 दिसंबर का दिन कैसा होगा आपके लिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 07:33 IST

आज का राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ नहीं है। धन और कीर्ति की हानि होगी।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांचक और व्यस्त रहने वाला हैकन्या राशि के जातक किसी भी कलह और वाद-विवाद से दूर रहें, आकस्मिक खर्च की संभावना

मेष: आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहने वाला है। परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। कार्यालय या व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। काम का दबाव रहेगा। स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा है। माता से लाभ की संभावना है।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अनचाहे खर्च होंगे। इससे आप थोड़े परेशान होंगे। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम रहेगा। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है।

मिथुन: आपके लिए दिन व्यस्त और भावपूर्ण रहने वाला है। भाग्य आपके साथ होगा। क्रोध पर संयम रखें। खर्च अधिक होगा और धन का संकट महसूस करेंगे।

कर्क: आज का दिन आपके लिए रोमांचक और व्यस्त रह सकता है। आप अपनी जीवनशैली का आनंद लेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह: आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। वाणी में संयम बरतें। दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं। इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।

कन्या: आज किसी भी कलह और वाद-विवाद से दूर रहें। आकस्मिक खर्च की संभावना बन रही है। छात्रों को पढ़ाई में बाधा आएंगी। पेट से सम्बंधित पीड़ा हो सकती है। कहीं पैसे आज निवेश करने से बचें।

तुला: ये दिन आपके लिए शुभ नहीं है। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। मानसिक व्यग्रता रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। निकट के संबंधियों के साथ झगड़े या विवाद की आशंका है।

वृश्चिक: आज आप पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं।

धनु: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वैसे कुछ फैसलों को लेने में असमंजस रह सकता है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। कार्यभार भी बढ़ सकता है। 

मकर: आपके कार्य आज आसानी से सरलता से पूर्ण होंगे। कार्यालय में प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। प्रोमोशन के मौके बन रहे हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा।

कुंभ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। संपत्ति विवाद को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से मनमुटाव होगा। क्रोध पर संयम रखें।

मीन: बिजनेस के संबंध में आज अहम फैसले लेंगे। पुराने मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे पैसे खर्च होंगे। विवाह के इच्छुक जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स