Eid-Ul-Fitr 2023: ईद-उल-फितर को कहा जाता है 'मीठी ईद', जानें इस पर्व से जुड़ी अहम जानकारी

By रुस्तम राणा | Published: April 21, 2023 10:07 AM2023-04-21T10:07:34+5:302023-04-21T10:16:28+5:30

इस साल, ईद-उल-फितर 22 मई को पड़ने की संभावना है, हालांकि चंद्रमा के देखे जाने के अनुसार तारीख एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न हो सकती है।

2023 Eid-Ul-Fitr Date How To Celebrate The Festival? | Eid-Ul-Fitr 2023: ईद-उल-फितर को कहा जाता है 'मीठी ईद', जानें इस पर्व से जुड़ी अहम जानकारी

Eid-Ul-Fitr 2023: ईद-उल-फितर को कहा जाता है 'मीठी ईद', जानें इस पर्व से जुड़ी अहम जानकारी

Highlightsइस साल, ईद-उल-फितर 22 अप्रैल को पड़ने की संभावना हैहालांकि चंद्रमा के देखे जाने के अनुसार तारीख एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न हो सकती हैईद-उल-फितर इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है

Eid-Ul-Fitr 2023 Date:ईद-उल-फितर, जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है, दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह ईद का त्यौहार रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। इस साल, ईद-उल-फितर 22 अप्रैल को पड़ने की संभावना है, हालांकि चंद्रमा के देखे जाने के अनुसार तारीख एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न हो सकती है।

इस्लामिक कैलेंडर में ईद-उल-फितर की तारीख

ईद-उल-फितर इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। जैसा कि यह उपवास के महीने की समाप्ति के बाद मनाया जाता है, लोग दावतों का आयोजन करके और मित्रों और परिवारों को आमंत्रित करके दिन का आनंद लेते हैं। मान्यता है कि इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध को फतेह किया था। मान्यता है कि इस युद्ध को जीतने के बाद हर साल ईद मनाई जाने लगी। 624 ई. में पहलीबार ईद-उल-फितर मनाया गया था।

ईद-उल-फितर कैसे मनाएं?

ईद-उल-फितर पर, मुस्लिम समुदाय के लोग दिन की शुरुआत सुबह विशेष ईद की नमाज अदा करके करते हैं। आमतौर पर नमाज मस्जिदों या खुले मैदानों में आयोजित की जाती हैं जहाँ बड़ी संख्या में लोग त्योहार मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं। इसके बाद, सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर "ईद मुबारक" की बधाई देते हैं। 

ईद के मौके पर बनते हैं विशेष पकवान

ईद के मौके पर लोग आमतौर पर दावत का आयोजन करते हैं और ईद पर तरह-तरह के मीठे और नमकीन व्यंजन बनाए जाते हैं। भारत में तैयार किए गए कुछ विशेष ईद भोजन में शीर खुरमा, सेवइयां, दही भल्ला, बिरयानी, कबाब और हलीम शामिल हैं। नए और साफ कपड़े पहनना भी ईद की रस्मों का एक हिस्सा है। अपने प्रियजनों को ईदी दी जाती है।

Web Title: 2023 Eid-Ul-Fitr Date How To Celebrate The Festival?

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे