लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: इन दो राशियों को आज हो सकता है धन लाभ, सिंह राशि वालों की लव लाइफ को मिलेगी नई उड़ान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 07:02 IST

आज का राशिफल, 18 दिसंबर: आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन बहुत व्यस्त रहने वाला है। दिन बोझिल और थकाने वाला होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कन्या राशि के जातक अपनी रचनात्मकता को लेकर चर्चा में रहेंगेतुला राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा, नये क्षेत्रों में आजमा सकते हैं हाथ

मेष: आज आपका ध्यान अपने प्रेम पर होगा। आप उत्साहित महसूस करेंगे और कार्यों में भी मन लगेगा। इसका फायदा भी आपको नतीजों में नजर आयेगा। इससे आप अपने आसपास कुछ ईर्ष्या भी अनुभव करेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा सुखमय रहेगा। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। 

वृषभ: प्रशासनिक और प्रबंधन के कार्यों मे आप अगर जुटे हैं तो आज आपके लिए सफलता का योग है। यही नहीं, दूसरे कार्यों के लिए दिन आज शुभ है। बिजनेसमैन के लिए भी दिन अच्छा है। नये पार्टनर्स से मुलाकात हो सकती है। नये प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। दिन बहुत बोझिल और थकाने वाला है। काम के बाद जरूर अपने लिए कुछ ऐसा समय निकाले जो आपको राहत दें। वाहन चलाते समय खुद का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान दुर्घटना का योग बन रहा है। वैसे लक्ष्मी जी की भी आप पर विशेष कृपा बनती दिख रही है। धनलाभ की संभावना है।

कर्क: आज आप अपने दोस्तों और करीब के रिश्तेदारों पर ज्यादा भरोसा करेंगे और बड़े फैसलों में उनकी राय लेंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अच्छे मित्र अपने लिए चुने। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। हालांकि, दाम्पत्य जीवन में तनाव की आशंका रहेगी।   सिंह: आपका आत्म-सम्मान और विश्वास आपको आज सफलता की नई राह पर ले जा सकता है। लोगों की प्रशंसा मिलेगी। शॉपिंग में आपका मन लगेगा। नये कपड़े और दूसरी अन्य चीजें खरीद सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा का भी योग बन सकता है। लव लाइफ शानदार रहने वाली है। अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। ये मुलाकात आपके रिश्ते और आगे ले जाने वाला है और आप दोनों नई उड़ान तय करेंगे।  

कन्या: आज आप आपनी रचनात्मकता को लेकर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों में चर्चा का विषय रहेंगे। आपको अपने अनुभव का भी फायदा कार्यों में मिलने वाला है। दिन अच्छा है। हालांकि, आपको किसी आकस्मिक यात्रा के लिए तैयार रहना चाहिए। वैसे आप बदले हुए हालात में खुद को आसानी से ढालने में भी कामयाब रहेंगे और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।    

तुला: आज आपको अपने कार्य और बिजनेस को लेकर और मेहनत की जरूरत है। पेशेवर जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा है और थोड़ी और मेहनत आपको नये शिखर पर ले जा सकती है। काम के अलावा किसी और क्षेत्र मसलन नृत्य, गायन आदि में आप अपना हाथ आजमा सकते हैं। कुछ नया सीखने की ललक रहेगी। 

वृश्चिक: आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। किसी अन्य के मामलों में खुद को नहीं उलझाएं। वाणी पर संयम रखें। सहकर्मियों के साथ विवाद की संभावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। अपने करीब और प्यार करने वाले लोगों के बीच रहें।

धनु: कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। खासकर अगर आप टीवी या रेडियो के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आने वाले दिनों में भी आपको याद रह जाएगा। किसी के सामने अगर प्रेम प्रस्ताव रखते हैं तो संभव है कि जवाब सकारात्मक आए।

मकर: आज कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतें। पुराना विवाद आपको परेशान कर सकता है। अगर कहीं पैसे निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो आज के लिए ये फैसला टाल दें।

कुंभ: आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर होगी। दिन के उतर्राध में किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। पेशेवर जीवन को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और सावधानी पूर्वक अपने काम निपटाएं। सीनियर अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: आज आपको व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में बैलेंस बनाए रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में कुछ अड़चने आ सकती हैं और पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। हालांकि, कार्य क्षेत्र में आप सफल रहेंगे। व्यापार के लिए दिन अच्छा है और लाभ मिलेगा।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतआज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स