सर्वे: 68 प्रतिशत लड़के, लड़कियों की इस आदत से हैं दुखी, इससे कमजोर पड़ता है रिश्ता

By गुलनीत कौर | Published: January 20, 2018 01:54 PM2018-01-20T13:54:49+5:302018-01-20T13:56:04+5:30

एक मैट्रिमोनी वेबसाइट द्वारा किए गए सर्वे में लड़कों को कैसी लड़कियां पसंद हैं, इससे संबंधित खुलासे किए गए हैं।

Women who compare her partnher with husband may trouble their relationship survey says | सर्वे: 68 प्रतिशत लड़के, लड़कियों की इस आदत से हैं दुखी, इससे कमजोर पड़ता है रिश्ता

सर्वे: 68 प्रतिशत लड़के, लड़कियों की इस आदत से हैं दुखी, इससे कमजोर पड़ता है रिश्ता

भूल से भी कभी अपने पार्टनर की तुलना अपने पिता से ना करें, ऐसा हम नहीं बल्कि हाल ही में हुए एक शोध का कहना है। प्रसिद्ध भारतीय मैट्रिमोनी वेबसाइट 'भारत मैट्रिमोनी' द्वारा 'नॉट माय टाइप' नाम की स्टडी की गई जिसके परिणाम अनुसार 68 प्रतिशत प्रतिभागियों का कहना था कि महिलाओं को अपने पार्टनर की तुलना अपने पति से नहीं करनी चाहिए। ऐसा करके वे अपने पार्टनर का दिल दुखाती हैं।  

भारत मैट्रिमोनी की इस स्टडी में कुल 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।  स्टडी में सभी से कुछ सवाल किए गए, जैसे कि 'अगर लड़की आपकी तुलना अपने पिता से करे तो क्या यह ठीक है', 'क्या आप ऐसे पार्टनर के साथ खुश रहेंगे जो छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दे', 'क्या इमोशनल पार्टनर आपकी पसंद है'।  इस तरह के कुल 10सवाल स्टडी का हिस्सा थे।  

इन सभी सवालों में से सबसे अधिक रिस्पांस फीमेल पार्टनर द्वारा मेल पार्टनर की अपने पिता से तुलना करने वाले सवाल पर आया।  जिसके अनुसार 68 प्रतिशत प्रतिभागियों का कहना था कि कभी भी पार्टनर की तुलना पिता से नहीं की जानी चाहिए। ऐसा कर मेल पार्टनर को दुःख होता है और यह रिश्ते को भी कमजोर बनाता है।  

इसके अलावा 54 प्रतिशत में से 28 प्रतिशत लड़कियों ने कहा कि शादी के बाद लड़के में कुछ बदलाव लाना सही है, जबकि 46 प्रतिशत लड़कों ने इसपर ऐतराज जताया है।  80 प्रतिशत प्रतिभागियों को लंबे समय तक फोन पर व्यस्त रहने वाली लड़कियां नहीं पसंद।  इसमें 58 प्रतिशत लड़कियां भी शामिल हैं।  

भारत मैट्रिमोनी ने यह स्टडी विशेष रूप से लड़कों के लिए थी कि उन्हें किस तरह की लड़की पसंद है।  इस स्टडी के अलावा वेबसाइट ने लड़कियों के लिए भी ऐसे ही सर्वे किया था जिसमें सभी से पूछा गया कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं।  

फोटो: पी एक्स हियर

Web Title: Women who compare her partnher with husband may trouble their relationship survey says

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे