स्टडी में हुआ खुलासा, दबी जुबान में बात करने वाले पुरुषों की कायल होती हैं महिलाएं

By मनाली रस्तोगी | Published: February 11, 2022 04:51 PM2022-02-11T16:51:23+5:302022-02-11T16:54:57+5:30

स्टडी के अनुसार, महिलाओं को कम बोलने वाले पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं। ऐसे में अगर आप बोलने में काफी कंजूस हैं या आपको बुदबुदाकर बोलने की आदत है तो आपको डेट पर जाने से पहले ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।

Women prefer mumble men for dating | स्टडी में हुआ खुलासा, दबी जुबान में बात करने वाले पुरुषों की कायल होती हैं महिलाएं

स्टडी में हुआ खुलासा, दबी जुबान में बात करने वाले पुरुषों की कायल होती हैं महिलाएं

Highlightsज्यादा बोलने वाले पुरुषों को पसंद नहीं करती हैं महिलाएंबुदबुदाकर बात करने वाले पुरुषों की ओर ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं महिलाएं

अगर आप अधिक बोलने वालों में से हैं और पहली बार किसी लड़की को डेट पर ले जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, एक स्टडी के अनुसार लड़कियां उन लड़कों को डेट करना पसंद करती हैं, जो बोलने में काफी कंजूस होते हैं या उन्हें बुदबुदाकर बोलने की आदत होती है। अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लड़कियों को उन लड़को में ज्यादा मर्दानगी और माचो मैन वाली छवि देखती है जो कम या बुदबुदा कर बोलते हैं। ऐसे में अगर आप कम बोलने वालों में से हैं तो आपके लिए ये एक गुड न्यूज है।

डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिक बोलने वाले लड़कों को लड़कियां पसंद नहीं करती हैं। अध्ययन में कहा गया है कि अगर कोई पुरुष कम या बुदबुदाकर या स्पष्ट नहीं बोलता है तो लड़कियां ऐसे ही लड़कों की ओर सेक्शुअली अट्रैक्ट होती हैं। हालांकि, पुरुषों की बात करें तो उन्हें वो ही महिलाएं पसंद आती हैं तो बेबाकी से अपनी बातें रखें। अध्ययन में कहा गया है कि एकदम स्पष्ट और सही उच्चारण में बात करने वाली महिलाएं भी पुरुषों का मन मोहने में सक्षम होती हैं।

कैलिफोर्निया में हुए इस अध्ययन में यह पाया गया है कि लड़कियां उन लड़कों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं जो बुदबुदाते हैं या ज्यादा फर्राटेदार नहीं बोलते। यही कारण है कि हॉलीवुड अभिनेता टॉम हार्डी (Tom Hardy) और मार्लोन ब्रांडो (Hardy and Marlon Brando) की फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ऐसे में अगर आप टॉम हार्डी की तरह कम बोलते हैं तो आपकी फर्स्ट डेट बेहतरीन होने वाली है। इसके उलट अगर पुरुषों की बात करें तो उन्हें स्पष्ट और फर्राटेदार उच्चारण वाली महिलाएं ज्यादा पसंद आती है। इस वजह से पुरुषों को एलिजाबेथ हर्ली (Elizabeth Hurley) की आवाज में अधिक स्त्रीत्व के लक्षण दिखते हैं। बता दें कि यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के डॉ डेनियल इस शोध के लेखक हैं।

Web Title: Women prefer mumble men for dating

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे