सम्भोग के दौरान महिलाएँ पुरुषों की इन 5 चीज़ों पर जरूर करती हैं गौर

By गुलनीत कौर | Published: December 3, 2018 04:47 PM2018-12-03T16:47:27+5:302018-12-03T17:46:52+5:30

सम्भोग सबसे सघन मानवीय अनुभवों में है। सेक्स के दौरान वैज्ञानिकों के अनुसार हर आदमी के जीभ का स्वाद अलग होता है। सम्भोग के दौरान पार्टनर के जीभ के स्वाद को काफी सूक्ष्मता से महसूस करती है।

women notice these 5 things in partner during sex or sambhog | सम्भोग के दौरान महिलाएँ पुरुषों की इन 5 चीज़ों पर जरूर करती हैं गौर

संभोग ही वह स्थिति है जब महिला या पुरुष पहली बार अपने पार्टनर के असली वज़न को महसूस करता है।

Highlightsशोधकर्ताओं की मानें तो अगर पुरुष का वज़न ज्यादा है तो महिला को यह बात पसन्द आती है। महिलाएँ अपने साथी की जीभ की छूने के तरीके और उससे होने वाली उत्तेजना या अहसास को लम्बे समय तक याद रखती हैं।  अध्ययनकर्ताओं की मानें तो महिलाएँ किसी भी पुरुष से संभोग के दौरान उसकी साँस को ज़रूर नोटिस करती हैं। 

संभोग प्रेम की सबसे अंतरग और उद्दाम अभिव्यक्ति है। माना जाता है कि संभोग के गहन क्षणों में दो प्रेमी सबकुछ भूल जाते हैं। लेकिन क्या सचमुच? कुछ शोधकर्ताओं की मानें तो ऐसा नहीं होता है। यौन सम्बन्ध के दौरान भी हम अपने पार्टनर को परखना नहीं बन्द करते। इन शोधकर्ताओं का मानना है कि महिलाएँ तो इन अंतरंग क्षणों में पुरुषों की तुलना में ज्यादा ही सजग रहती हैं। भले ही उनका सचेत मन कहीं और हो लेकिन उनका उपचेतन (Subconscious) मन अपने साथी का बारीकी से मुआयना कर रहा होता है। इन अध्ययनों के अनुसार महिलओं सेक्स के दौरान पुरुषों के इन पाँच चीज़ों को जरूर नोटिस करती हैं।

1- आपकी साँस

सेक्स के दौरान हमारी साँसों की गति बहुत तेज़ हो जाती है। संभोग के दौरान हम अपने पार्टनर के जितने करीब होते हैं उतने करीब अन्य किसी स्थिति में नहीं होते। एक-दूसरे से बेहद इंटिमेट होने के पहले हम अपने पार्टनर के बाक़ी फीचर्स को देख-सुन-महसूस कर चुके होते हैं लेकिन संभोग के दौरान शायद हम पहली बार अपने पार्टनर की साँसों को पूरी तरह महसूस करते हैं। अध्ययनकर्ताओं की मानें तो महिलाएँ किसी भी पुरुष से संभोग के दौरान उसकी साँस को ज़रूर नोटिस करती हैं। यौन क्रिया के दौरान चुम्बन, आलिंगन और मर्दन इत्यादि के दौरान आपकी साँसों में होने वाले बदलाव को महिला महसूस करती है और उससे प्रभावित होती है।

2- शरीर का आकार-प्रकार और वज़न

संभोग ही वह स्थिति है जब महिला या पुरुष पहली बार अपने पार्टनर के असली वज़न को महसूस करता है। शोधकर्ताओं की मानें तो अगर पुरुष का वज़न ज्यादा है तो महिला को यह बात पसन्द आती है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार महिला को पुरुष का भार पसंद आता है। यह भार उन्हें पुरुष के पौरुष का अहसास कराता है। महिलाएँ संभोग के दौरान पुरुष की काया के अाकार-प्रकार को भी काफी तवज्जो देती हैं। महिलाएँ पुरुष के सीने, जाँघ, बाजुओं इत्यादि को नोटिस करती हैं।

3- जीभ का स्वाद

वैज्ञानिकों के अनुसार हर आदमी के जीभ का स्वाद अलग होता है। सम्भोग के दौरान पार्टनर के जीभ के स्वाद को स्त्रियाँ काफी सूक्ष्मता से महसूस करती है। महिलाएँ अपने साथी की जीभ की छूने के तरीके और उससे होने वाली उत्तेजना या अहसास को लम्बे समय तक याद रखती हैं।  

4- उंगलियों की हरकत

महिलाएँ पुरुषों की उंगलियों के आकार-प्रकार, लंबाई और उनके बीच के अंतराल इत्यादि को नोटिस करती हैं। सम्भोग के दौरान महिलाओं पुरुषों के हाथों के स्पर्श को नोटिस करती हैं। महिलाएँ पुरुषों के हाथों की हरकत और गति पर ध्यान देती हैं।

5- पुरुष की बदलती मुखाकृति

शोधकर्ताओं के अनुसार सेक्स के पुरुष कैसा दिखता है इसबात का भी महिला पर काफी असर होता है। सम्भोग के दौरान पुरुष काफी उत्तेजित होता है। उसके चेहरे पर यौन आवेग, वासना, लालसा और संतोष जैसे भावों के आने-जाने के महिला नोटिस करती है। 

Web Title: women notice these 5 things in partner during sex or sambhog

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे