लड़कियां अपने पार्टनर से छिपाती हैं ये 5 बातें, राज खुलने से डरती हैं
By गुलनीत कौर | Updated: August 16, 2018 14:58 IST2018-08-16T14:58:21+5:302018-08-16T14:58:21+5:30
लड़कियां अपने मेकअप पर कितना खर्च कर रही हैं, उसकी असलियत वे कभी अपने पार्टनर को जाहिर नहीं करती हैं।

लड़कियां अपने पार्टनर से छिपाती हैं ये 5 बातें, राज खुलने से डरती हैं
लोग कहते हैं कि लड़कियों के पेट में कोई बात पचती नहीं है। अगर उन्हें कोई राज बताया जाए तो वह सब तक पहुंच ही जाता है। लेकिन ये ही लड़कियां अपने दिल में कई तरह के राज को जिन्दगी भर छिपा कर रख सकती हैं। किसी और से नहीं तो कम से कम अपने पार्टनर से। जी हां, एक सर्वे के अनुसार कुछ ऐसी बातें हैं जो लड़कियां कभी भी अपने मेल पार्टनर को नहीं बताती हैं।
हाल ही में हुए इस शोध में सिंगल एवं कम्मिटेड, दोनों तरह की महिलाओं को शामिल किया गया। उनसे कई तरह के सवाल पूछे गए, जैसे कि वे अपने बॉयफ्रेंड से क्या छिपाती हैं? ऐसा क्या राज है जिसे वे कभी जाहिर नहीं कर सकतीं? सर्वे के शुरुआत में महिलाओं ने कुछ भी कहना में झिझक महसूस की, लेकिन बाद में उन्होंने हर सवाल का बेबाकी से जवाब भी दिया। इस सर्वे ने महिलाओं ने ऐसी कई बातें बतायी जिन्हें वे हमेशा अपने मेल पार्टनर से छिपाती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे बातें:
1. बैड हैबिट्स
लड़कियों की कुछ ऐसी आदतें होती हैं जिन्हें चाहकर भी वे अपने मेल पार्टनर के सामने जाहिर नहीं करना चाहतीं। और अगर गलती से उनके पार्टनर को पता भी चल जाए तो इस बात का ध्यान रखती हैं कि आगे से यह बात पार्टनर को पता ना चले।
2. उनका पास्ट
ज्यादातर लड़कियां अपना मेल पार्टनर से अपने पुराने अफेयर की बात छिपाती हैं। और अगर बताती भी हैं तो पूरी तरह से नहीं बताती। केवल उतनी बात बताती हैं जितने में उन्हें लगे कि परिस्थिति नियंत्रण में रहेगी।
3. लड़के की फैमिली
लड़की को अपने परिवार से बहुत लगाव होता है, क्योंकि वे लोग उसे समझते हैं और बचपन से जानते भी हैं। लेकिन लड़के के परिवार को जानने-समझने में ऐसे कई निगेटिव पॉइंट उसके सामने आते हैं जो वो अपने पार्टनर को कभी नहीं बताती। क्योंकि वो जानती है कि ये बातें उसके पार्टनर को बुरी लगेंगी।
4. मेकअप किट
लड़कियां अपने मेकअप पर कितना खर्च कर रही हैं, उसकी असलियत कभी अपने पार्टनर को जाहिर नहीं करती हैं। क्योंकि लड़कों के हिसाब से मेकअप पैसे की बर्बादी है और यही जानते हुए लड़कियां कभी अपने मेल पार्टनर को पूरा सच अन्हीं बताती हैं।
गर्लफ्रेंड कह दे ये 5 बातें तो खुशी से झूम उठते हैं लड़के
5. दोस्तों की बातें
दोस्तों-रिश्तेदारों के अलावा लड़कियों के दोस्त भी उनके दिल के काफी करीब होते हैं। इसलिए वे उनसे जुड़े राज को अपने मेल पार्टनर को नहीं बताती हैं। वे नहीं चाहतीं कि दोस्तों से जुड़ी बातें उनकी निजी जिन्दगी में कठिनाई लाएं इसलिए वे इन बातों को या तो बताती नहीं हैं या फिर आधी बात बताती हैं।
फोटो: रेबेल सोसाइटी
