क्यों मनाया जाता है 'किस डे'? जानें प्यार के इस दिन के बारे में सबकुछ

By अंजली चौहान | Published: February 13, 2023 11:24 AM2023-02-13T11:24:57+5:302023-02-13T11:26:56+5:30

एक किस के जरिए आप अपने पार्टनर के प्रति गहरी भावनाओं को बिना कुछ बोले व्यक्त कर सकते हैं। एक 'किस' जो एक प्यारी शारीरिक अनुभूति है। इसके जरिए आप अपने प्रियजन को ये एहसास दिलाते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

Why is Kiss Day celebrated Know everything about this day of love | क्यों मनाया जाता है 'किस डे'? जानें प्यार के इस दिन के बारे में सबकुछ

फाइल फोटो

Highlights जानें किस डे क्यों मनाया जाता है। किस डे वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले सेलिब्रेट किया जाता हैआज वैलेंटाइन वीक में से सबसे खास दिन किस डे हैं।

नई दिल्ली: प्यार करने वालों के लिए वैलेंटाइन वीक बहुत खास होता है। वैलेंटाइन डे को महज एक दिन बाद यानी, 14 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाएगा। मगर उससे एक दिन पहले 13 फरवरी को 'किस डे' सेलिब्रेट किया जाता है। आज सभी कपल्स अपने-अपने पार्टनर के साथ किस डे सेलिब्रेट कर रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हम किस डे क्यों मनाते हैं? आइए बताते हैं आपके हमारे इस लेख के जरिए क्या किस डे क्यों मनाया जाता है...

क्यों मनाया जाता है किस डे?

प्यार में डूबे दो लोगों के लिए किस डे बहुत खास दिन होता है। 13 फरवरी को हर साल वैलेंटाइन वीक में किस डे के रूप में मनाया जाता है। अपने पार्टनर को किस करने से आपका रिश्ता उनके साथ और गहरा हो जाता है और आपके बीच एक अटूट बंधन बंध जाता है। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले किस डे इसलिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि किसी को प्यार करने और उन्हें यह बताने के लिए कि आप उनके लिए कितने खास है, यह भावनात्मक तरीका बहुत खास होता है। 

एक किस के जरिए आप अपने पार्टनर के प्रति गहरी भावनाओं को बिना कुछ बोले व्यक्त कर सकते हैं। एक 'किस' जो एक प्यारी शारीरिक अनुभूति है। इसके जरिए आप अपने प्रियजन को ये एहसास दिलाते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। ये आपका और आपके पार्टनर का निजी पल होता है, जिससे आपका रिश्ता और गहरा होता है। 

जानें किस डे का इतिहास

किस डे के बारे में सबसे प्रचलित एक कहानी है कि 6वीं शताब्दी में फ्रांस में एक-दूसरे के साथ नृत्य करके अपने प्यार को जाहिर किया जाता था और नृत्य खत्म करके किस किया जाता था। इसके अलावा कई और कहानियां भी प्रचलित हैं, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया में प्रचलित हो गई और लोग किस डे को सेलिब्रेट करने लगे। 

Web Title: Why is Kiss Day celebrated Know everything about this day of love

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे