इस वजह से लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज करना चाहते हैं लोग, आप भी जानिए क्या है कारण

By मनाली रस्तोगी | Published: March 9, 2022 03:29 PM2022-03-09T15:29:27+5:302022-03-09T15:30:10+5:30

आज के समय में लव मैरिज का चलन ज्यादा बढ़ गया है। मगर इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो लव की जगह अरेंज मैरिज करना पसंद करते हैं। दरअसल, इसके पीछे भी सबके अपने तर्क होते हैं।

Why arranged marriages are considered better than love marriages in Indian society | इस वजह से लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज करना चाहते हैं लोग, आप भी जानिए क्या है कारण

इस वजह से लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज करना चाहते हैं लोग, आप भी जानिए क्या है कारण

Highlightsशादी का बंधन बेहद पवित्र होता है, जिसके लिए हर लड़की और लड़के के मन में सपने होते हैं। आज के समय में लव मैरिज का चलन ज्यादा बढ़ गया है।

शादी का बंधन बेहद पवित्र होता है, जिसके लिए हर लड़की और लड़के के मन में सपने होते हैं। हर व्यक्ति शादी को लेकर सपने संजोय रहता है। हालांकि, आज के समय में लव मैरिज का चलन ज्यादा बढ़ गया है। मगर इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो लव की जगह अरेंज मैरिज करना पसंद करते हैं। दरअसल, इसके पीछे भी सबके अपने तर्क होते हैं। इसी क्रम में लोग लव मैरिज की जगह अरेंज मैरिज करना पसंद क्यों करते हैं।

हैप्पी मैरिज सिर्फ प्यार नहीं

भारतीय समाज में शादी का मतलब सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवार वालों का मिलन भी होता है। यहां दो प्यार करने वाले लोगों के अलावा ये भी जरूरी है कि परिवार भी एक-दूसरे को पसंद करें। ऐसा अरेंज मैरिज में देखने को मिलता है। इसमें दो परिवारों का बिलिफ और एक्सपेक्टेशन भी होता है इसलिए अरेंज मैरिज को लोग ज्यादा तवज्जो देते हैं।

परिजनों की पसंद पर होता है विश्वास

बहुत से लोगों का ये मानना होता है कि वो अपने परिवार वालों के ऊपर पूरी तरह से विश्वास करते हैं। उनका मानना है कि उनके परिवार वाले उनके लिए सही पार्टनर चुनेंगे। फिर मां-पिता के चुने लोगों के साथ वो मिलते हैं और उनकी शादी तय हो जाती है।

पार्टनर संग करना पड़ता है एडजस्ट

बहुत से लोगों का मानना है कि एक परफेक्ट मैरिज वही होती है जिसमें पार्टनर एक-दूसरे के साथ एडजस्ट कर सकें। शादी चाहे लव हो या अरेंज कपल्स को एक-दूसरे से समझौता जरूर करना पड़ता है।

मेरे परिवार के लिए

बहुत से लोग शादी के लिए इसलिए भी हामी भरते हैं कि वो अपनी फैमिली के लिए शादी करना चाहते हैं। भारतीय समाज में शादी के लिए घरवालों का प्रेशर भी कहीं ना कहीं होता है। इसलिए लोग अरेंज मैरिज करना पसंद करते हैं।

पेरेंट्स इस बात पर करते हैं विश्वास

हालांकि, आकड़ों की बात हम नहीं कहते मगर बहुत से लोगों का मानना है कि लव मैरिज सक्सेसफुल नहीं होती। उनका मानना है कि जिस तरह हमारे मां-बाप ने शादी की (अरेंज मैरिज) उसी तरह शादी करके वो भी खुश रह सकते हैं। इसलिए लव की जगह वो अरेंज मैरिज को प्रिफर करते हैं।

Web Title: Why arranged marriages are considered better than love marriages in Indian society

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे