लड़कियों के स्किन कलर से 2 मिनट में पहचानें उनका असली स्वभाव

By गुलनीत कौर | Updated: July 28, 2018 12:36 IST2018-07-28T12:36:38+5:302018-07-28T12:36:38+5:30

जिन लड़कियों का रंग ना ही अधिक गोरा, ना सांवला होता है, ऐसी लड़कियां स्वभाव से विनम्र, गंभीर और धैर्यवान होती हैं।

What the color of skin says about women personality in hindi | लड़कियों के स्किन कलर से 2 मिनट में पहचानें उनका असली स्वभाव

woman

आपकी पसंद के हिसाब से आपके व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है, ये तो आपने सुना ही होगा। लेकिन क्या कभी जाना है कि त्वचा का रंग भी स्वभाव के बारे में बता सकता है? जी हां, विभिन्न शोध में त्वचा के रंग के हिसाब से स्वभाव की बातों को जाहिर किया गया। आइए आज आपको लड़कियों के स्किन के कलर के हिसाब से बताते हैं कि असल में वे स्वभाव की कैसी होती हैं। 

1. सांवला रंग

सांवले रंग की लड़कियां स्वभाव से मेहनती होती हैं। जिस काम को एक बार शुरू कर दें, उसे खत्म करके ही मानती हैं और पूरे मन से अपनी जिम्मेदारी को निभाती हैं। ये लड़कियां भरोसे के लायक भी होती हैं। इनसे शेयर किया गया राज इनके दिल में ही रहता है। प्यार में ये लड़कियां कोमल मन की होती हैं।

2. गोरा रंग

गोरा या हलके गुलाबे रंग की लड़कियां तेज-तर्रार होती हैं। स्वभाव में हंसमुख इन लड़कियों के कई शौक होते हैं। अमूमन ये इंटेलीजेंट होती हैं। सोच-समझकर अपने निर्णय लेती हैं। लेकिन भावनाओं से अधिक प्रैक्टिकल जिन्दगी को अहमियत देती हैं। इनसे दिल लगाने वालों को जिन्दगी में प्रैक्टिकल होना जरूरी है।

इन 5 कारणों से खुद से कम उम्र के लड़कों की दीवानी होती हैं लड़कियां

3. हल्का पीला रंग

जिन लड़कियों का रंग ना ही अधिक गोरा, ना सांवला होता है, वे इस रंग की श्रेणी में आती हैं। ऐसी लड़कियां स्वभाव से विनम्र, गंभीर और धैर्यवान होती हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार होती हैं। पार्टनर की केयर करने वाली होती हैं।

4. गेहुआं रंग

ऐसी त्वचा में काफी लालगी होती है। ऐसी लड़कियां आलसी होती हैं। अपने मूड के हिसाब से चलती हैं। अगर इनका काम में मन लगे तो मेहनत भी करके दिखाती हैं और अगर मन ना हो तो इनसे काम निकलवाना मुश्किल होता है। 

5. गेहुआं काला रंग

यह रंग काफी डार्क होता है। इस तरह के रंग वाली महिलाएं धार्मिक कार्यों में रूचि रखने वाली होती हैं। भगवान और परिवार, इन दोनों के प्रति समर्पित रहती हैं। अपने पार्टनर के प्रति भी ईमानदार होती हैं। इनपर भरोसा किया जा सकता है। 

Web Title: What the color of skin says about women personality in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे