बीवी की ये 5 बातें अक्सर पतियों को लगती है बुरी, रिश्ते में भी आ सकती है दरार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 1, 2019 01:24 PM2019-11-01T13:24:26+5:302019-11-01T13:24:26+5:30
एक रिसर्च के मुताबिक महिलाओं की तुलना में पुरुष किसी भी बात का ज्यादा बुरा मानते है। इसलिए पत्नियों को भूलकर भी ये 5 बातें अपने पति से बिल्कुल नहीं कहनी चाहिए।
पति-पत्नी का रिश्ता बहुत अनोखा होता है। शादी के बाद वो एक-दूसरे को पूरी तरह से समझने की कोशिश करते हैं। इसमें ज्यादातर कपल सक्सेसफुल भी हो जाते हैं। लेकिन कई बातें ऐसे होती है जो इंसान एक-दूसरे को गुस्से में आकर बोल देता है। ऐसे में ये शब्द सामने वाले को दुखी कर देता है।
एक रिसर्च के मुताबिक महिलाओं की तुलना में पुरुष किसी भी बात का ज्यादा बुरा मानते है। इसलिए पत्नियों को भूलकर भी ये 5 बातें अपने पति से बिल्कुल नहीं कहनी चाहिए।
मां का बेटा
पत्नियां अक्सर अपने पति को मां का बेटा कहकर चिढ़ाती हैं। पुरुषों को इस बात का बेहद बुरा लगता है। माना कि भारत में पुरुषों को अपनी माताओं से ज्यादा लगाव होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो आपसे प्यार नहीं करते हैं। अगर आप उन्हें ऐसे नामों से पुकारती है तो उन्हें यह भी लग सकता है आप उनके साथ उनकी मां का भी मजाक उड़ा रही है।
आप मुझे टाइम नहीं देते
अक्सर महिलाएं अपने पति से ये शिकायत करती हैं कि वो आपको टाइम नहीं देते। कई बार आपके पति के पास इतना वक्त नहीं होता कि वो आपसे दिनभर बात ही करते रहे। आपको उन्हें पूरी तरह समझना चाहिए। आपको अपने लिए घर के कामों से समय निकालना ही पड़ेगा। ऐसा करने से आपके पति भी आपका थोड़ा ज्यादा ख्याल रखना शुरु कर देंगे।
बच्चों को अकेला छोड़ना है मुसीबत
अगर आप अपने बच्चों को कभी अकेला नहीं छोड़ती तो ये बात आपके पति को भी बुरी लग सकती है। वो आपके साथ टाइम बिताने की सोच सकते हैं।
किसी बात पर गुस्सा बनाए रखना
अगर आप अपने पति की किसी बात पर नाराज हैं और उससे इसी बात पर झगड़ा करती हैं तो यह बहुत गलत है। पति हो या बॉयफ्रेंड उन्हें माफी देना बहुत जरूरी है। मगर उनकी गलतियां अगर बार हो रही हैं तो आपस में बैठकर बात करें।
छोड़ दूंगी
क्या आप गुस्से में उनसे बार-बार कहती हैं कि आप रिश्ता तोड़ देंगी या फिर आप उन्हें छोड़ देंगी। अगर हां तो शायद आपका रिश्ता खतरे में है। ऐसे बातें सुन कर कोई भी इंसान इनसिक्योर हो सकता है। आपके खोने के डर में कही वो आपको ही तलाक न दे दे।