Happy Valentine's Day: इस वैलेंटाइन डे राशि के अनुसार दें अपने पार्टनर को बजट फ्रेंडली गिफ्ट, बढ़ जाएगा प्यार

By मेघना वर्मा | Published: February 7, 2020 11:13 AM2020-02-07T11:13:31+5:302020-02-14T08:15:44+5:30

अपने पार्टनर को प्यार जताने का स्पेशल तरीका इस वैलेंटाइन पर कुछ और खास हो जाता है। अपने पार्टनर की पसंद से उन्हें गिफ्ट करना हो या उन्हें सरप्राइज देना, लोग प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते।

Valentine's Day Special: valentine day Gifts according to zodiac signs or sun signs, gift ideas for your partner | Happy Valentine's Day: इस वैलेंटाइन डे राशि के अनुसार दें अपने पार्टनर को बजट फ्रेंडली गिफ्ट, बढ़ जाएगा प्यार

Happy Valentine's Day: इस वैलेंटाइन डे राशि के अनुसार दें अपने पार्टनर को बजट फ्रेंडली गिफ्ट, बढ़ जाएगा प्यार

Highlightsदुनिया भर में 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे का मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे की तैयारियां लोग पहले से ही कर चुके होते हैं।

वैलेंटाइन डे का इंतजार कपल्स पूरे साल करते हैं। अपने पार्टनर को प्यार जताने का स्पेशल तरीका इस वैलेंटाइन पर कुछ और खास हो जाता है। अपने पार्टनर की पसंद से उन्हें गिफ्ट करना हो या उन्हें सरप्राइज देना, लोग प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे की तैयारियां लोग पहले से ही कर चुके होते हैं। इस दिन लोग अपने खास को बहुत सारे गिफ्ट्स भी देते हैं। 

दुनिया भर में 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे का मनाया जाता है। चीन में नाइट्स ऑफ सेवेन्स के नाम से कोरिया में वाइट डे के नाम से मनाया जाता है। प्यार के इस मौसम में अगर आप भी अपने साथी को कुछ खास गिफ्ट करना चाहते हैं तो क्यों ना राशि के अनुसार उन्हें कुछ गिफ्ट करें। 

आइए आपको हम कुछ ऐसे ही गिफ्ट्स बताते हैं जो आपके बजट में भी है और आपकी राशि के अनुसार भी। 

मेष राशि - इन राशि के लोगों को लाल या ऑरेंज करल की ग्रीटिंग या इसी रंग का कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार आप इन राशि के लोगों को मिले-जिले फूलों का बुके भी गिफ्ट कर सकते हैं। साथी से मिलने जाने से पहले आप गणेशजी या हनुमान जी के दर्शन जरूर करें।

वृषभ राशि - इस राशि के लोगों को आप सफेद रंग का या हल्के रंग के कार्ड गिफ्ट्स कर सकते हैं। ऐसे लोग नेचर वाइस बेहद शांत और संजीदा होते हैं। इसलिए इन्हें भड़कीली चीजें पसंद नहीं होती। इन्हें आप सफेद रंग की या हल्के रंग की कोई छोटी सी चीज भी दे देंगे तो वो बहुत खुश हो जाएंगे।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के लोगों को इस बार आप हरे रंग की वस्तु भेंट करें। ये कुछ भी हो सकता है। आप चाहें तो ग्रीटिंग कार्ड या फूलों का गुलदस्ता भी दे सकते हैं। 

कर्क राशि - कर्क राशि वालों को किसी तरह का दिखावा पसंद नहीं होता। वे बेहद शांत स्वभाव के होते हैं इसलिए उन्हें आप सफेद या क्रीम रंग के उपहार दे सकते हैं। इस दिन आप नहाने के बाद माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। 

सिंह राशि - सिंह राशि के लोग अपने स्वभाव में बेहद स्ट्रॉन्ग होते हैं। अपने नाम के अनुरूप ही वो अपने कार्यों को भी रखते हैं। ऐसे लोगों को चटख रंग बेहद पसंद होता है। इसलिए उन्हें लाल रंग का उपहार दे सकते हैं। 

कन्या राशि - इस राशि के लोगों को पैरेट ग्रीन कलर गिफ्ट दे सकते हैं। आप चाहें तो उन्हें ग्रीन कलर का स्कार्फ या टोपी गिफ्ट करें। ये आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।

तुला राशि - तुला राशि वाले भी शांत स्वभाव के होते है पर इनके विचार बहुत मजबूत होते हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को क्रीम कलर का कुछ गिफ्ट दें। आप चाहें तो इनके लिए इस रंग का कुर्ता या शर्ट भी ऑर्डर कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के लोगों को लाल या सिंदूरी रंग का गिफ्ट दें। किसी भी धारदार चीज गिफ्ट के रूप में देने से बचें।

धनु राशि - धनु राशि के लोग बहुत जॉली नेचर के होते हैं। इसलिए इन्हें पीले रंग का उपहार गिफ्ट करें। आप चाहें तो इन्हें भगवान गणेश से जुड़ा कोई गिफ्ट दे सकते हैं। 

मकर राशि - मकर राशि वाले रंग-बिरंगे मिजाज के होते हैं। इसलिए इन्हें रंग-बिरंगे गिफ्ट देना बेहतर होता है। मकर राशि वालों को आप आसमानी या नीला रंग का गिफ्ट दे सकते हैं। अगर गिफ्ट में किसी भी तरह पानी का चित्र हो या पानी से जुड़ा गिफ्ट हो तो ये और भी बेहतर होगा।

कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों को भी आप आसमानी रंग के गिफ्ट उपहार स्वरूप दे सकते हैं। आप चाहें तो नीले रंग के फूलों से सजा गुलदस्ता उन्हें भेंट कर सकते हैं। 

मीन राशि - मीन राशि वालों को क्रीम, पीले या ऑरेंज कलर का गिफ्ट दें। मीन राशि के लोगों की पर्सनैलिटी बहुत स्ट्रॉंग होती है इसलिए उन्हें चटख रंग के गिफ्ट देना अच्छा होगा। 

Web Title: Valentine's Day Special: valentine day Gifts according to zodiac signs or sun signs, gift ideas for your partner

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे