Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे पर ये 7 मजेदार काम करके कपल्स से ज्यादा एन्जॉय कर सकते हैं सिंगल बंदे

By मेघना वर्मा | Published: January 30, 2020 12:38 PM2020-01-30T12:38:44+5:302020-01-30T15:25:09+5:30

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सिंगल्स लोगों पर मीम भी देखे जा सकते हैं। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन तो सिंगल्स का सबसे ज्यादा मजाक उड़ाया जाता है।

Valentine’s Day: how singles celebrate valentine day in hindi, Ways To Celebrate Valentine’s Day If You’re Single | Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे पर ये 7 मजेदार काम करके कपल्स से ज्यादा एन्जॉय कर सकते हैं सिंगल बंदे

Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे पर ये 7 मजेदार काम करके कपल्स से ज्यादा एन्जॉय कर सकते हैं सिंगल बंदे

Highlightsआपका मोबाइल आपको सिंगल होने का सबसे ज्यादा दुख देता है।इस बार वैलेंटाइन डे के दिन खुद को मौबाइल फोन खासकर सोशल मीडिया से दूर रखें।

फरवरी का महीना मतलब प्यार का लव का महीना। फरवरी के महीने प्यार के दिनों की शुरुआत होने वाली है। जिसका इंतजार कपल्स पूरे साल करते हैं। रिलेशनशिप वाले हो या शादी-शुदा जोड़ा लोग अपने लव्ड वन के साथ अलग-अलग तरह से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं। वैलेंटाइन डे पर जहां कपल्स खुश होते हैं वहीं सिंगल लोग उतने ही उदास भी होते हैं।

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सिंगल्स लोगों पर मीम भी देखे जा सकते हैं। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन तो सिंगल्स का सबसे ज्यादा मजाक उड़ाया जाता है मगर क्या आप जानते हैं कि आप अकेले भी वैलेंटाइन डे का मजा उठा सकते हैं। 

आज हम आपको यहां ऐसे ही कुछ आईडियाज देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सिंगल होने के बावजूद वैलेंटाइन डे का पूरा मजा उठा सकते हैं। ये तरीके ना सिर्फ आपको खुश करेंगे बल्कि आपकी पुरानी यादों से भी आपको उबारेंगे। तो आप भी जानिए कौन से हैं वो तरीके-

1. खुद को कीजिए ट्रीट

वैलेंटाइन डे पर अक्सर हम अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं उनके लिए चॉकलेट्स खरीदते हैं मगर क्यों नहीं इस बार आप खुद को ट्रीट करें। खुद के लिए गिफ्ट्स खरीदें खुद के लिए चॉकलेट खरीदें। जिस चीज से आपको खुशी मिलती है या जो भी आप खरीदना चाहते हैं वो आप वैलेंटाइन डे पर जरूर खरीदें।

2. एक बॉटल अच्छी वाइन करेगी कमाल

WomensHealthMag के अनुसार वाइन आपके इस बार आप खुद के लिए एक अच्छी वाइन बॉटल खरीदिए और खुद को इससे ट्रीट कीजिए। खुद के साथ वाइन पीजिए और अपने आप को फ्रेश रखिए।

3. फ्रेंड के साथ करें फूड डेट

अगर आप खाने को शौकीन हैं तो आप अपने फूडी दोस्तों के साथ फूड डेट पर जा सकते हैं। आप अगर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं या कुछ नया खाना भी ट्राई कर सकते हैं। दोस्त के साथ अगर आप फूड डेट पर जाएंगे तो आप और भी इंज्वॉय करेंगे।

4. खुद के लिए खरीदें फूल

आपके लिए फूल खरीदने वाला कोई नहीं तो क्यों परेशान हैं इस वैलेंटाइन डे पर आप खुद के लिए फूल खरीदें और खुद को ही गिफ्ट करें। जो से भी फूल आपको पसंद है उकनके बुके आप अपने लिए खरीदें।

5. मोबाइल को कर दें खुद से दूर

आपका मोबाइल आपको सिंगल होने का सबसे ज्यादा दुख देता है। इस बार वैलेंटाइन डे के दिन खुद को मौबाइल फोन खासकर सोशल मीडिया से दूर रखें। इसमें शेयर की हुई आपके दोस्तों और उनके वैलेंटाइन की फोटो आपको और दुखी कर देगी इसलिए इससे दूर रहें खुश रहें।

6. खुद से साथ जाएं मूवी डेट पर

बहुत दिनों से कोई मूवी नहीं देखी तो 14 फरवरी को खुद के साथ मूवी डेट पर जाएं। अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस की फिल्म देखकर उनकी दुनिया में खो जाएं। मूवी देखकर ना आप सिर्फ इंटरटेन होंगे बल्कि आपका ध्यान भी बंटा रहेगा।

7. खुद के लिए तैयार करें रोमांटिक डिनर

अगर आप कहीं भी जा नहीं पा रहे तो शाम को ऑफिस से लौटने के बाद खुद के लिए समय निकालिए और अपनी कुकिंग को समय दीजिए। अपने लिए स्वादिष्ट खाना बनाइए और खुद के साथ डेट पर चले जाइए। खुद को समझना और खुद के साथ समय बिताना भी आपको बहुत सुकून दे जाएगा। 

English summary :
Here is the List of, with the help of which you can enjoy Valentine's Day in full despite being single. These methods will not only make you happy, but will also bring you back from your old memories.


Web Title: Valentine’s Day: how singles celebrate valentine day in hindi, Ways To Celebrate Valentine’s Day If You’re Single

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे